hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का सड़क हादसे में निधन, शोक में डूबा क्रिकेट जगत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का सड़क हादसे में निधन, शोक में डूबा क्रिकेट जगत
खेलहिन्दी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का सड़क हादसे में निधन, शोक में डूबा क्रिकेट जगत

Vinayak Barot
Last updated: May 15, 2022 1:50 pm
Vinayak Barot
Published: May 15, 2022
Share
SHARE

कैनबरा, 15 मई। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स अब हमारे बीच नहीं रहे। उत्तरी क्वींसलैंड में कार दुर्घटना में 46 वर्षीय क्रिकेटर मौत हो गई। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए ढाई माह के अंदर यह दूसरी क्षति है। गत चार मार्च को साइमंड्स के समकालीन क्रिकेटर शेन वार्न की बैंक में हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी।

Tributes flow for the great Andrew Symonds.

Our deepest condolences to all those who were lucky enough to enjoy the pleasure of his company ❤️ pic.twitter.com/k5zacI4Jbl

— Cricket Australia (@CricketAus) May 15, 2022

पुलिस ने बताया कि पूर्व ऑलराउंडर साइमंड्स की कार शनिवार रात टाउन्सविले के बाहर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।  पुलिस के बयान के अनुसार, ‘शुरुआती जानकारी से संकेत मिलता है कि रात 11 बजे के बाद एलिस रिवर ब्रिज के पास हर्वे रेंज रोड पर कार चलाई जा रही थी, सड़क से हटने के बाद कार लुढकी और यह हादसा हुआ। आपातकालीन सेवाओं ने 46 वर्षीय ड्राइवर को बचाने का प्रयास किया, हालांकि उनकी चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई। फोरेंसिक क्रैश यूनिट जांच कर रही है।’

दो बार क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के हिस्सा रहे एंड्रयू

साइमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट खेले और 2003 और 2007 में दो क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के हिस्सा रहे। साइमंड्स ने टेस्ट के अलावा 198 वनडे और 14 टी20 मुकाबले खेले थे। इस दौरान उनके बल्ले से क्रमश: 1462, 5088 और 337 रन निकले। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने तीनों फॉर्मेट में कुल 165 विकेट चटकाए थे। साइमंड्स फील्ड पर अपने आक्रामक अंदाज और शानदार फील्डिंग के लिए भी जाने जाते थे।

One minute of Andrew Symonds direct-hit run outs! pic.twitter.com/MHRqNp1w1d

— cricket.com.au (@cricketcomau) May 15, 2022

एंड्रयू साइमंड्स के निधन पर उनके साथी खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने श्रद्धांजलि दी।

शोएब अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘एंड्रयू साइमंड्स के ऑस्ट्रेलिया में एक कार दुर्घटना में निधन के बारे में सुनकर सदमाग्रस्त हो गया हूं। हमने मैदान के अंदर और बाहर एक अच्छा रिश्ता साझा किया। परिवार के साथ विचार और प्रार्थना।’

पूर्व कप्तान एडम  गिलक्रिस्ट ने ट्वीट किया, ‘इससे काफी दर्द हुआ।’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘अपने सबसे वफादार, मजेदार, प्यार करने वाले दोस्त के बारे में सोचें, जो आपके लिए कुछ भी करेगा।’

एक अन्य पूर्व कंगारू कप्तान  एलन बॉर्डर ने नाइन नेटवर्क से बात करते हुए कहा, ‘वह गेंद को लंबा मारना और फैंस का मनोरंजन करना चाहता था। वह एक तरह से पुराने जमाने के क्रिकेटर थे।

You Might Also Like

पंजाब सरकार ने शुरू की 500 आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक, केजरीवाल बोले – सभी वादे पूरे करेंगे
मणिपुर में पहले चरण का मतदान शुरू, बीरेन सहित कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
पीएम मोदी की छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात : 7600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
राजस्थान: योजना भवन में दो करोड़ 31 लाख से अधिक की नगदी और एक किलो सोना बरामद
लालू यादव का भाजपा पर हमला, बोले – भाजपाई खा रहे पिछड़ों का आरक्षण
TAGGED:Andrew SymondsFormer Australian CricketerSymonds passes away
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलहिन्दी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

August 7, 2026

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?