hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा ने यूपी में 7 केंद्रीय मंत्रियों और तीन पूर्व सीएम की लगाई ड्यूटी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा ने यूपी में 7 केंद्रीय मंत्रियों और तीन पूर्व सीएम की लगाई ड्यूटी
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा ने यूपी में 7 केंद्रीय मंत्रियों और तीन पूर्व सीएम की लगाई ड्यूटी

Vinayak Barot
Last updated: May 26, 2023 8:32 pm
Vinayak Barot
Published: May 26, 2023
Share
SHARE

लखनऊ, 26 मई। कर्नाटक विधानसभा चुनावों में मिली पराजय से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व ने सबक लिया है। इस क्रम में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए सात केंद्रीय मंत्रियों और तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

80 लोकसभा सीटों को 21 क्लस्टर में बांटा गया

इन केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्रियों को सूबे की सभी 80 संसदीय सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए 21 क्लस्टर में रखा गया है। भाजपा इन 21 क्लस्टर के जरिए चुनावी जमीन को उपजाऊ बनाएगी। भाजपा नेताओं के अनुसार चुनाव छोटा हो या बड़ा पार्टी पूरी तैयारी और मुस्तैदी से चुनाव लड़ती है। आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर यूपी पार्टी के लिए बेहद अहम है।

यूपी में मौजूदा समय 80 में 66 सीटों पर भाजपा काबिज

यूपी में इस समय 80 में 66 सीटों पर भाजपा काबिज है। पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों में सूबे की सभी 80 सीटों पर पार्टी का झंडा फहराने का लक्ष्य रखा है, इसलिए हर सीट की मजबूती-कमजोरी का जमीनी आकलन किया जा रहा है। हर एक वोट को सहेजना और हर सीट को जीतने के लिए दम लगाने की चुनावी रणनीति के तहत पार्टी ‘सीट टू सीट’ मार्किंग में जुट गई है।

हर लोकसभा क्लस्टर के लिए 3 सदस्यीय टीम

यह कार्य आसानी से किया जा सके, इसके लिए पार्टी ने 80 लोकसभा सीटों को 21 क्लस्टर में बांटा है। हर क्लस्टर में तीन से चार जिलों की लोकसभा सीटों को रखा गया। भाजपा नेताओं के हर लोकसभा क्लस्टर में तीन सदस्यीय टीम बनाई है। इसमें पहला सदस्य केंद्रीय मंत्री, दूसरे राज्यों की सरकार में मंत्री, पूर्व सीएम या पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जैसे कद का नेता है।

दूसरे सदस्य के रूप में राष्ट्रीय संगठन या मोर्चे के मौजूदा या पूर्व पदाधिकारी, दूसरे प्रदेशों में अहम पद पर शुमार या सांसद/विधायक आदि को शामिल किया गया है। तीसरे सदस्य के तौर पर पूर्व जिलाध्यक्ष, स्थानीय या क्षेत्रीय स्तर पर संगठन के पदाधिकारी रहे चेहरे को जगह दी गई है। क्लस्टर का काम राष्ट्रीय पदाधिकारियों के समन्वय व कार्यक्रमों का समायोजन करने का होगा।

क्लस्टर के मुखिया की देखरेख में क्षेत्रवार संपर्क व कार्यक्रम चलाए जाएंगे

क्लस्टर के मुखिया की देखरेख में प्रत्येक लोकसभा क्षेत्रवार संपर्क व कार्यक्रम चलाए जाएंगे। पहले चरण में क्लस्टर के सदस्य 30 मई से 30 जून तक पार्टी का महाजनसंपर्क अभियान में शामिल होकर सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएंगे। हर क्लस्टर फोकस उन बूथों पर भी होगा, जहां पिछली बार भाजपा के पक्ष में कम वोट पड़े थे।

उन हिस्सों को भी चिह्नित किया जाएगा, जहां मतदाताओं में स्थानीय मुद्दों या किसी अन्य कारण से नाराजगी का खतरा है। दोनों ही आशंकाओं को संपर्क व संवाद से दूर करने की कोशिश की जाएगी। इस कवायद के जरिए पार्टी का पूरा लक्ष्य हर सीट पर ऐसा ‘नया वोट बैंक’ तैयार करने का है, जो उन वोटों की भरपाई कर सके, जिनके किसी वजह से खिसकने की आशंका है। भाजपा नेताओं का कहना है की इस रणनीति के जरिए परिणाम को माकूल बनाना आसान होगा।

इन मंत्रियों और पूर्व सीएम को मिली जिम्मेदारी

यूपी में सात केंद्रीय मंत्रियों आरके सिंह, अश्वनी वैष्णव, मीनीक्षी लेखी, नरेंद्र सिंह तोमर, एसपी सिंह बघेल, अन्नपूर्णा देवी व जितेंद्र सिंह को लगाया है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, रमेश पोखरियाल व रघुबर दास को भी एक-एक क्लस्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

  • आरके सिंह : जालौन, झांसी, अकबरपुर, कानपुर।
  • अश्विनी वैष्णव : सहारनपुर, नगीना बिजनौर।
  • मीनाक्षी लेखी : फिरोजाबाद, आगरा, फतेहपुर, एटा।
  • जितेंद्र सिंह : संभल, मुरादाबाद, मैनपुरी, अमरोहा।
  • नरेंद्र सिंह तोमर : रायबरेली, अम्बेडकर नगर, श्रावस्ती, लालगंज।
  • एसपी सिंह बघेल : भदोही, मछली शहर, वाराणसी, चंदौली।
  • अन्नपूर्णा देवी : जौनपुर, गाजीपुर, घोसी।
  • त्रिवेंद्र सिंह रावत : बांसगांव, देवरिया, बलिया, आजमगढ़, सलेमपुर।
  • रमेश पोखरियाल : फतेहपुर, कौशांबी, बांदा, हमीरपुर।
  • रघुवर दास : डुमरियागंज, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज।

You Might Also Like

अखिलेश ने कानून-व्वयस्था पर उठाए सवाल, कहा – यूपी पुलिस पर प्रदेश की जनता नहीं करती भरोसा
महाराष्ट्र संकट : शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में शिंदे गुट को लिखा – ‘नचनिया’, 50-50 करोड़ में बिके सभी ‘बैल’ विधायक
भगदड़ से मौतों पर भड़के शंकाराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा – ‘झूठा है मुख्यमंत्री…महाकुंभ रहते-रहते देना चाहिए इस्तीफा’
Share Market: शेयर मार्केट की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 260 अंक टूटा, निफ्टी 24,800 के नीचे फिसला
ब्राजील: पूर्व फुटबाल स्टार और तीन बार के विश्व कप चैम्पियन पेले का निधन
TAGGED:3 former CMs7 Union MinistersBJP imposed dutyDuty of leaders in UPLok Sabha elections 2024
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

कांग्रेस ने अमित शाह पर लगाया भड़काऊ बयान देने का आरोप, निर्वाचन आयोग से गृह मंत्री के खिलाफ काररवाई की मांग

Vinayak Barot
Vinayak Barot
October 17, 2023
योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2025 : सात्विक-चिराग की पराजय के साथ भारतीय चुनौती समाप्त
टीम इंडिया अब एक दिनी रैंकिंग में भी टॉप पर, न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप में रोहित व शुभमन के शतकीय प्रहार
उत्तर प्रदेश : राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर गंगा-सतलज एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप  
जैन समुदाय की बड़ी जीत : झारखंड में धार्मिक स्थल ‘श्री सम्मेद शिखरजी’ को पर्यटन स्थल में बदलने पर केंद्र ने लगाई रोक
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?