1. Home
  2. हिन्दी
  3. मनोरंजन
  4. ‘दिल्ली में का बा…झाड़ू का सरकार बा, दारू का कारोबार बा’, लोक गायिका नेहा सिंह ने AAP पर कसा तंज
‘दिल्ली में का बा…झाड़ू का सरकार बा, दारू का कारोबार बा’, लोक गायिका नेहा सिंह ने AAP पर कसा तंज

‘दिल्ली में का बा…झाड़ू का सरकार बा, दारू का कारोबार बा’, लोक गायिका नेहा सिंह ने AAP पर कसा तंज

0
Social Share

नई दिल्ली, 23 जनवरी। दिल्ली विधानसभा चुनावी में भाजपा-कांग्रेस और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के त्रिकोणीय दंगल में मशहूर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की भी एंट्री हो गई है। ‘बिहार में का बा’, ‘यूपी में का बा’ की तर्ज पर अब ‘दिल्ली में का बा’ की नई प्रस्तुति के साथ वह सामने आ गई हैं।

लोकगीत के माध्यम से जनता के मुद्दों को उठाती रही नेहा सिंह के निशाने पर इस बार सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी है। उन्होंने दिल्ली शराब घोटाले सहित अन्य मुद्दों पर केजरीवाल के कार्यकाल पर करारा तंज कसा है।

नेहा सिंह राठौर का नया गाना कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर किया है। जिसमें नेहा सिंह राठौर गा रही हैं ..”झाड़ू की सरकार बा, दारू का कारोबार बा, महाघोटाले में सारा मंत्रिमंडल गिरफ्तार बा…दिल्ली में का बा।” उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नेहा सिंह ने इस गाने में अरविंद केजरीवाल के साथ ही साथ नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। हालांकि सीधे नाम न लेते हुए चौकीदार शब्द का जिक्र किया गया है। इसके अलावा इस गाने में दिल्ली के कथित शराब घोटाले, शीश महल विवाद, यमुना सफाई, लोकपाल बिल जैसे तमाम मुद्दों का जिक्र किया गया है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 10 वर्षों बाद AAP को भारी एंटी इनकंबेसी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भाजपा इसका फायदा उठाने की ताक में है। अब तक दिल्ली ही ऐसा राज्य है, जहां पिछले दो चुनावों में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है। इसके अलावा अन्य राज्यों में भाजपा का चुनावी गुणा गणित सफल रहा है। इस नजरिए से भी इस बार का चुनाव खास है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस समय प्रचार-प्रसार में सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत झोंक चुके हैं। राष्ट्रीय राजधानी में पांच फरवरी को मतदान होगा जबकि आठ फरवरी को मतगणना के बाद नतीजे सामने आएंगे।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code