1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. असम में बाढ़ का कहर जारी : अब तक हो चुकी हैं 118 मौतें, हाईवे पर टेंट लगाकर रहने के लिए मजबूर हैं लोग
असम में बाढ़ का कहर जारी : अब तक हो चुकी हैं 118 मौतें, हाईवे पर टेंट लगाकर रहने के लिए मजबूर हैं लोग

असम में बाढ़ का कहर जारी : अब तक हो चुकी हैं 118 मौतें, हाईवे पर टेंट लगाकर रहने के लिए मजबूर हैं लोग

0
Social Share

गुवाहाटी, 25 जून। असम में लगातार हुई बारिश के बाद आई बाढ़ का कहर अब भी जारी है। प्रलंयकारी बाढ़ से प्रदेश में अब तक 118 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग अपने घरों को छोड़कर राहत शिविरों में रहने के लिए मजबूर है। बाढ़ प्रभावित हजारों लोगों को हाईवे पर शरण लेना पड़ रहा है, जो हाईवे किनारे टेंट डालकर रह रहे हैं।

28 जिलों में 33 लाख से अधिक लोग अब तक बाढ़ से प्रभावित

हालांकि बीते दिनों जहां बाढ़ से 32 जिले प्रभावित थे, वहीं बाढ़ का असर अब धीरे धीरे कम होने लगा है। फिर भी 28 जिलों में 33 लाख से अधिक लोग अब तक बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं 2.65 लाख से अधिक लोगों ने 1,126 राहत शिविरों में शरण ले रखी है। इसी क्रम में राहा विधानसभा क्षेत्र के 155 गांवों के करीब 1.42 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

वर्तमान में राज्य के कई जिले 5-8 फीट पानी में डूबे हुए हैं। अधिकारियों की मानें तो बेथुकंडी इलाके में स्थानीय लोगों द्वारा बराक नदी के तटबंध के एक हिस्से को नुकसान पहुंचाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई।

पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अधिकारियों की मानें तो अगले कुछ दिनों में पूर्वोत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर में 28 जून तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code