hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टाटा आईपीएल : पहली बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम हारी, एसआरएच को राजस्थान रॉयल्स ने 61 रनों से दी मात
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > टाटा आईपीएल : पहली बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम हारी, एसआरएच को राजस्थान रॉयल्स ने 61 रनों से दी मात
खेलहिन्दी

टाटा आईपीएल : पहली बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम हारी, एसआरएच को राजस्थान रॉयल्स ने 61 रनों से दी मात

Vinayak Barot
Last updated: March 30, 2022 12:47 am
Vinayak Barot
Published: March 29, 2022
Share
SHARE

पुणे, 29 मार्च।  संजू सैमसन की अगुआई में उतरे राजस्थान रॉयल्स ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के परिणामों का ट्रेेंड बदला और मंगलवार को यहां एमसीए स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रनों के बड़े अंतर से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

स्कोर कार्ड

आईपीएल के 15वें संस्करण में पांच मैचों में यह पहला अवसर था, जब टॉस जीतने वाली और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को हार का सामना करना पड़ा। पहले चारों मैच मुंबई में खेले गए थे, जिनमें लक्ष्य का पीछा करने वाली टीेमें विजेता रही थीं।

.@rajasthanroyals Skipper @IamSanjuSamson is the Man of the Match for his stupendous knock of 55 off 27 deliveries.

Scorecard – https://t.co/WOQ4HjEIEr #SRHvRR #TATAIPL pic.twitter.com/n3GiSBv1ke

— IndianPremierLeague (@IPL) March 29, 2022

राजस्थान के नाम आईपीएल के मौजूदा संस्करण का सर्वोच्च स्कोर

सिक्के की उछाल गंवाने के बाद  पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने  संजू सैमसन के विस्फोटक  अर्धशतक (55 रन, 27 गेंद, पांच छक्के, तीन चौके) व देवदत्त पडिक्कल (41 रन, 29 गेंद, दो छक्के, चार चौके) केे साथ तीसरे विकेट के लिए महज 41 गेंदों पर उनकी 73 रनों की साझेदारी की मदद से छह विकेट पर 210 रन बनाए। यह लीग के मौजूदा  संस्करण का सर्वोच्च स्कोर था। इसके जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवरों में सात विकेट पर सिर्फ 149 रन ही बना सकी।

चहल, प्रसिद्ध कृष्णा और बोल्ट ने हैदराबाद का पटरा बैठाया

मैराथन लक्ष्य का पीछा करने उतरे सनराइजर्स के बल्लेबाज राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों का मजबूती से सामना नहीं कर सके और युजवेंद्र चहल (3-22), प्रसिद्ध कृष्णा (2-16) व ट्रेंट बोल्ट (2-23) ने अपनी टीम की आसान जीत पर अंतिम मुहर लगा दी।

एसआरएच की दयनीय स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि कप्तान केन विलियम्सन (2) और विकेट कीपर निकोलस पूरन (0) सहित शीर्ष पांच बल्लेबाज 11वें ओवर में 37 रनों के भीतर ही लौट चुके थे। इसके बाद तो एडन मार्करम (नाबाद 57 रन, 41 गेंद, दो छक्के, पांच चौके), वाशिंगटन सुंदर (40 रन, 14 गेंद, दो छक्के, पांच चौके) व रोमारियो शेफर्ड (24 रन, 18 गेंद, दो छक्के) की पारियों से सिर्फ पराजय का अंतर ही तनिक कम हो सका।

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ संजू व पडिक्कल के बाद हेटमायर ने भी दिखाए तूफानी हाथ

इसके पूर्व राजस्थान रॉयल्स की पारी में ओपनरद्वय जोस बटलर (35 रन, 28 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) व यशस्वी जायसवाल (20 रन, 16 गेंद, एक छक्का, दो चौके) ने 37 गेंदों पर 58 रन जोड़े तो इन दोनों के लौटने के बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ संजू सैमसन व पडिक्कल ने दल को टीम को डेढ़ सौ के निकट पहुंचा दिया। चलते-चलाते शिमरॉन हेटमायर (32 रन, 13 गेंद, तीन छ्क्के, दो चौके) ने भी तूफानी हाथ दिखाए और राजस्थान की टीम सीजन का सर्वोच्च स्कोर बनाने में सफल हो गई।

आरसीबी और केकेआर का मुकाबला आज

लीग में अब सभी दस टीमें एक-एक मैच खेल चुकी हैं, जिनमें केकेआर, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बराबर दो-दो अंक हैं।  हालांकि इनमें आरआर का नेट रन रेट सबसे बढ़िया है। बुधवार से दूसरा राउंड शुरू होगा और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की मुलाकात कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर)  से मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से होगी।

You Might Also Like

पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 की सफलता पर फ्रांस से भेजा बधाई संदेश, वैज्ञानिकों की प्रतिभा को किया सलाम
नई पीढ़ी को भविष्य के लिए तैयार करने की बुनियाद है नई शिक्षा नीति : पीएम मोदी
ओलंपियन और टीवी सीरियल ‘महाभारत’ के ‘भीम’ प्रवीण कुमार सोबती का निधन
बॉलीवुड : करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं सनी लियोनी, जानें साल में कितनी कर लेती हैं कमाई
यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों को सरकार ने दी बड़ी राहत, अब भारत में ही पूरी कर सकेंगे इंटर्नशिप
TAGGED:CricketRajasthan royalsSanju SamsonSRHSunrisers Hyderabadtata ipl
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

August 7, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?