hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: संसद का बजट सत्र : पहला चरण रहा हंगामा मुक्त, 14 मार्च से शुरू होगा दूसरा चरण
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > संसद का बजट सत्र : पहला चरण रहा हंगामा मुक्त, 14 मार्च से शुरू होगा दूसरा चरण
राष्ट्रीयहिन्दी

संसद का बजट सत्र : पहला चरण रहा हंगामा मुक्त, 14 मार्च से शुरू होगा दूसरा चरण

Vinayak Barot
Last updated: February 12, 2022 1:45 pm
Vinayak Barot
Published: February 12, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 12 फरवरी। संसद के बजट सत्र का पहला चरण शुक्रवार को सम्‍पन्‍न हो गया। इसके साथ ही संसद के दोनों सदन सत्र का दूसरा भाग 14 मार्च से शुरू होने तक स्‍थगित कर दिए गए। बजट सत्र का दूसरा व अंतिम चरण आठ अप्रैल तक चलेगा।

गत 31 जनवरी को संसद के केंद्रीय कक्ष में दोनों सदनों की संयुक्‍त बैठक में राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ शुरू हुए बजट सत्र के पहले चरण की खासियत यह रही कि अर्से बाद संसद का कोई सत्र कमोबेश हंगामा मुक्त रहा और दोनों सदनों में निर्धारित से ज्यादा कामकाज सम्पन्न हुए।

राज्‍यसभा निर्धारित समय से आधा घंटे बाद तक चलती रही

राज्‍यसभा में उप सभापति हरिवंश ने कहा कि सत्र के पहले चरण की कार्यवाही में व्‍यवधान के कारण स्‍थगन की स्थिति उत्‍पन्‍न नहीं हुई और राज्‍यसभा निर्धारित समय से आधा घंटे बाद तक चलती रही। उन्‍होंने सत्र को प्रभावी और रचनात्‍मक बताया और उम्‍मीद व्‍यक्‍त की कि यही भावना आगे भी जारी रहेगी।

लोकसभा में 121 प्रतिशत कार्य सम्पन्न

उधर लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिड़ला ने बजट सत्र के पहले चरण के अंतिम दिन की कार्यवाही की अध्‍यक्षता करते हुए सभी सदस्‍यों की उनकी सक्रिय भागीदारी और रचनात्‍मक सहयोग के लिए सराहना की। उन्‍होंने सदन को बताया कि कोविड महामारी की चुनौतियों के बावजूद सदस्‍यों ने सदन में देर रात तक काम करके अपने संवैधानिक दायित्‍वों को पूरा किया, जिसके कारण लोकसभा में 121 प्रतिशत कार्य सम्पन्न हुआ।

लोकसभा अध्‍यक्ष ने सदन के सुचारु संचालन में सहयोग के लिए और जनहित के सभी विषयों पर व्‍यापक चर्चा और संवाद करने के लिए सभी सदस्‍यों के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया। उन्‍होंने कहा कि संसद में बाधारहित चर्चा से लोकतांत्रिक संस्‍थाओं में नागरिकों का विश्‍वास बढ़ता है।

You Might Also Like

देश के 15 राज्यों में 12,000 हेक्टेयर में 17 लाख से अधिक रोपे गए पाम ऑयल के पौधे
अहमदाबाद टेस्ट : ध्रुव जुरेल, जडेजा व राहुल के शतकीय प्रहारों से भारत शिखर पर, वेस्टइंडीज पर 286 रनों तक पहुंची बढ़त
बिहार : तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को दी तंजभरी बधाई, नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की प्रतिज्ञा याद दिलाई
राज्यसभा चुनाव : TMC ने वरिष्ठ पत्रकार सागरिका घोष सहित 4 उम्मीदवारों की घोषणा की
ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी जारी रखने के इच्छुक कमिंस, आईपीएल नीलामी में भी देंगे नाम
TAGGED:budget sessionLok SabhaParliament Sessionrajya sabha
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

August 10, 2026

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?