hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: इंदौर टेस्ट : पहला दिन कंगारुओं के नाम, मेहमान स्पिनरों ने 109 रनों पर समेट दी भारतीय पारी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > इंदौर टेस्ट : पहला दिन कंगारुओं के नाम, मेहमान स्पिनरों ने 109 रनों पर समेट दी भारतीय पारी
खेलहिन्दी

इंदौर टेस्ट : पहला दिन कंगारुओं के नाम, मेहमान स्पिनरों ने 109 रनों पर समेट दी भारतीय पारी

Vinayak Barot
Last updated: March 1, 2023 8:05 pm
Vinayak Barot
Published: March 1, 2023
Share
SHARE

इंदौर, 1 मार्च। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती दो टेस्ट मैचों  में विश्व नंबर एक ऑस्ट्रेलियाई दल को स्पिन गेंदबाजी के भ्रमजाल में फंसाकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी टीम इंडिया यहां होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में कोई गुल खिला पाएगी अथवा नहीं, यह तो वक्त बताएगा। फिलहाल बुधवार से यहां प्रारंभ तृतीय टेस्ट का पहला दिन विशुद्ध रूप से कंगारुओं के नाम रहा। इस क्रम में मैथ्यू कुनमन (5-16) की अगुआई में मेहमान स्पिनरों ने भारत की पहली पारी तीन घंटे के भीतर 109 रनों पर समेट दी और उसके बाद खुद चार विकेट पर 156 रन बनाकर स्टंप्स तक 47 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी।

That's Stumps on Day 1⃣ of the third #INDvAUS Test!

4️⃣ wickets so far for @imjadeja as Australia finish the day with 156/4.

We will be back with LIVE action on Day 2.

Scorecard – https://t.co/t0IGbs1SIL #TeamIndia @mastercardindia pic.twitter.com/osXIdrf9iW

— BCCI (@BCCI) March 1, 2023

कुनमन ने भारत के 5 बल्लेबाजों को लौटाया

सिक्के की उछाल जीतने वाली भारतीय टीम के बल्लेबाजों की दुर्गति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि करिअर बेस्ट गेंदबाजी करने वाले वामहस्त स्पिनर कुनमन और दो ऑफ स्पिनरों – नेथन लियोन (3-35) व टॉड मर्फी (1-35) के सामने सिर्फ विराट कोहली (22 रन, 52 गेंद, दो चौके) और शुभमन गिल (21 रन, 18 गेंद, तीन चौके) ही 20 के ऊपर जा सके।

Career-best first-class figures for Matthew Kuhnemann! 👏#INDvAUS pic.twitter.com/lmC6KTgOFD

— cricket.com.au (@cricketcomau) March 1, 2023

लंच तक 26 ओवरों में 84 रनों पर मेजबान दल के सात बल्लेबाज लौट चुके थे। सबसे बड़ी 27 रनों की भागीदारी पहले विकेट पर कप्तान रोहित शर्मा (12 रन, 23 गेंद, तीन चौके) व गिल के बीच देखने को मिली। उसके बाद मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों का पूर्ण वर्चस्व स्थापित हो गया, जिन्होंने नौ विकेट आपस में बांटे और मो. सिराज रन आउट हुए।

उस्मान ख्वाजा का पचासा, जडेजा ने लिए सभी 4 विकेट

ऑस्ट्रेलियाई पारी की बात करें तो वामहस्त ओपनर उस्मान ख्वाजा ने जहां अर्धशतक (60 रन, 147 गेंद, चार चौके) जमाया वहीं मार्नस लैबुशेन (31 रन, 91 गेंद, एक चौका) के साथ उन्होंने दूसरे विकेट पर 96 रनों की साझेदारी भी की। कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी अंतिम घंटे में आउट होने से पहले 26 रन (38 गेंद, चार चौके) बनाए।

स्कोर कार्ड

दिलचस्प तो यह रहा कि पहले दोनों मैचों के ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे हरफनमौला अजय जडेजा (4-63) ने अपनी वामहस्त स्पिन गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई पारी में गिरे अब तक सभी चार विकेट अपने नाम किए हैं। उम्मीद की जा सकती है कि दूसरे दिन भारतीय स्पिनर अपना जलवा बिखेरेंगे। वैसे, पहले दिन जिस प्रकार 14 विकेटों का पतन हुआ। यदि यही हाल रहा तो लगातार तीसरे टेस्ट में तीसरे ही दिन परिणाम देखने को मिल सकता है।

You Might Also Like

एअर इंडिया एक्सप्रेस के केबिन क्रू ने वापस ली हड़ताल, बर्खास्तगी पत्र वापस लेगी एयरलाइन
कोरोना संकट : महाराष्ट्र में 31 मई तक बढ़ सकता है लॉकडाउन, 24 घंटे के भीतर 816 मौतें
Shyam Benegal Death: श्याम बेनेगल के निधन पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी, और राहुल गांधी समेत कई नेता और अभिनेता ने जताया शोक
कांग्रेस ने पार्टी विरोधी बयानबाजी पर आचार्य प्रमोद कृष्णम को 6 वर्षों के लिए किया निष्कासित
महाराष्ट्र : मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच ढहा 4 मंजिला मकान, 11 लोगों की मौत, 7 की हालत गंभीर
TAGGED:australiaBorder-Gavaskar TrophyCricketIndore TestKangaroosspinners folded Indian innings
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

August 7, 2026

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?