hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पैगंबर मोहम्मद विवाद : नूपुर शर्मा और टाइम्स नेटवर्क की ग्रुप एडिटर नविका कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पैगंबर मोहम्मद विवाद : नूपुर शर्मा और टाइम्स नेटवर्क की ग्रुप एडिटर नविका कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पैगंबर मोहम्मद विवाद : नूपुर शर्मा और टाइम्स नेटवर्क की ग्रुप एडिटर नविका कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Vinayak Barot
Last updated: June 14, 2022 6:56 pm
Vinayak Barot
Published: June 14, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 14 जून। टाइम्स नेटवर्क की ग्रुप एडिटर और अंग्रेजी समाचार चैनल ‘टाइम्स नाउ’ की प्राइमटाइम एंकर नविका कुमार के खिलाफ पैगंबर मोहम्मद विवाद में महाराष्ट्र पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दर्ज की गई एफआईआर उस मामले से संबंधित है, जिसमें एंकर नविका कुमार के शो में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैगबंर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

इस विवादित मामले में अमीरोद्दीन जफ्फियोद्दीन फारूकी नाम के शख्स ने महाराष्ट्र के परभणी के नानलपेट पुलिस स्टेशन में नूपुर शर्मा और एंकर नविका कुमार के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मामला दर्ज कराया है। अमीरोद्दीन की शिकायत पर पुलिस ने नूपुर शर्मा और नविका कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 295-ए के तहत केस दर्ज किया है।

टाइम्स नाउ पहले ही इस मामले से झाड़ चुका है पत्ता

हालांकि इस पूरे विवाद से पत्ता झाड़ते हुए टाइम्स नाउ चैनल पहले ही नूपुर शर्मा की टिप्पणियों से खुद को दूर कर चुका है। इस मामले में चैनल ने 27 मई को बयान जारी करते हुए कहा था, ‘बीजेपी प्रवक्ता द्वारा न्यूजऑवर पर कल रात व्यक्त किए गए विचार उनके निजी विचार हैं। टाइम्स नाउ किसी भी पैनलिस्ट के विचारों का समर्थन नहीं करता है। हम अपनी डिबेट में भाग लेने वालों से संयम बनाए रखने और साथी पैनलिस्टों के खिलाफ असंसदीय भाषा के प्रयोग न करने की अपील करते हैं।’

गौरतलब है कि नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई कथित विवादास्पद टिप्पणी के बाद भारत सरकार को विश्व के कई इस्लामिक देशों के विरोध का सामना करना पड़ा था। वहीं टाइम्स नाउ चैनल को भी इस तरह की विवादास्पद डिबेट कराने के लिए लोगों की आलोचना का शिकार होना पड़ा था।

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने भी इस मामले में जारी किया था बयान

चूंकि यह विवाद सीधे न्यूज चैनल से जुड़ा था, इसलिए एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने भी इस मामले में दखल देते हुए आठ जून को एक बयान जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि वह ‘कुछ नेशलन न्यूज चैनलों के द्वारा अपनाए जा रहे गैर-जिम्मेदाराना आचरण से बेहद दुखी और परेशान है, जो जानबूझकर ऐसी परिस्थितियां पैदा कर रहे हैं, जिससे समाज में समुदायों के बीच अविश्वास और नफरत फैले।’

You Might Also Like

MP के सीएम मोहन का OBC आरक्षण पर बड़ा बयान- ’27 फीसदी कोटा देने के लिए सरकार तैयार’
खाड़ी क्षेत्र में ईरान से जहाजों की रक्षा करने के लिए एफ-16 लड़ाकू विमान भेज रहा अमेरिका
अंकिता हत्याकांड : मुख्य आरोपित पुलकित आर्य के खिलाफ गैंगस्टर एक्त के तहत काररवाई, कुर्क होगी करोड़ों की संपत्ति
भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 770 अंक टूटा, निफ्टी 25000 के निकट
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सेहत फिर बिगड़ी, मेदांता की आईसीयू में किए गए शिफ्ट
TAGGED:FIRGroup EditorNavika KumarNupur SharmaProphet Mohammad controversyTimes Network
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

Jharkhand Bandh : झारखंड बंद का कई जिलों में असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

August 11, 2026

अमित शाह के समर्थन में NDA सांसदों का मार्च, राहुल गांधी से पूछा- झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई का जवाब कौन देगा?

Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष की चर्चा की मांग, राम गोपाल यादव बोले- सरकार बहस से बच रही

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?