ICC टी20 विश्व कप : फिन के तीव्रतम शतक से न्यूजीलैंड फाइनल में, अजेय क्रम टूटने के साथ ही दक्षिण अफ्रीका बाहर
कोलकाता, 4 मार्च। ओपनर फिन एलेन ने ICC टी20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट तीव्रतम शतकीय प्रहार (नाबाद 100 रन, 33 गेंद, आठ छक्के, 10 चौके) से न सिर्फ न्यूजीलैंड की एकतरफा जीत का रास्ता खोला वरन मौजूदा संस्करण में दक्षिण अफ्रीका का अजेय क्रम भी तोड़ दिया। इस क्रम में कीवियों ने बुधवार की रात यहां खेले गए पहले सेमीफाइनल में 43 गेंदों के शेष रहते प्रोटियास को नौ विकेट से रौंदकर खुद फाइनल का टिकट कटा लिया।
Finn Allen’s blazing ton in the chase gets New Zealand into their second Men’s #T20WorldCup final 🔥
📝: https://t.co/tWhjidyFGs pic.twitter.com/7z7a0p4sGB
— T20 World Cup (@T20WorldCup) March 4, 2026
𝙊𝙣𝙚 𝙨𝙩𝙚𝙥 𝙘𝙡𝙤𝙨𝙚𝙧 𝙩𝙤 𝙝𝙞𝙨𝙩𝙤𝙧𝙮 🇳🇿
New Zealand are through to the #T20WorldCup 2026 Final 🤩 pic.twitter.com/Sr9wgj6r0F
— T20 World Cup (@T20WorldCup) March 4, 2026
मार्को यान्सेन व स्टब्स के सहारे 169 रनों तक पहुंचे थे प्रोटियास
ईडन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य दक्षिण अफ्रीका 11वें ओवर में 77 पर पांच विकेट गंवाने के बाद स्लाग ओवरों में मार्को यान्सेन (नाबाद 55 रन, 30 गेंद, पांच छक्के, दो चौके) व ट्रिस्टन स्टब्स (29 रन, 24 गेंद, एक छक्का, दो चौके) की तेजी से आठ विकेट पर 169 रनों तक पहुंचा था।
𝐓𝐡𝐞 𝐟𝐚𝐬𝐭𝐞𝐬𝐭 𝐭𝐨𝐧 𝐢𝐧 #𝐓𝟐𝟎𝐖𝐨𝐫𝐥𝐝𝐂𝐮𝐩 𝐡𝐢𝐬𝐭𝐨𝐫𝐲 ✨
Relive Finn Allen’s knock for the ages against South Africa in the semi-final 📹 https://t.co/FCJr3ilPqk pic.twitter.com/scwNO6ouRB
— T20 World Cup (@T20WorldCup) March 4, 2026
फिन व साइफर्ट ने 55 गेंदों पर ठोक दिए 117 रन
लेकिन कीवी ओपनरों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से इस लक्ष्य को बौना साबित कर दिया। फिन व टिम साइफर्ट (58 रन, 33 गेंद, दो छक्के, सात चौके) ने विपक्षी गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा लेते हुए सिर्फ 55 गेंदों पर 117 रनों की विस्फोटक साझेदारी कर दी।
A record-breaking knock from Finn Allen took New Zealand into the #T20WorldCup final 🙌
He wins the @aramco POTM 🏅 pic.twitter.com/kjG1wSlmFp
— T20 World Cup (@T20WorldCup) March 4, 2026
उसके बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ फिन ने रचिन रवींद्र (नाबाद 13 रन, 11 गेंद, दो चौके) की मौजूदगी में 22 गेंदों पर अटूट 56 रनों की साझेदारी से न्यूजीलैंड को मंजिल दिला दी, जिसने 12.5 ओवरों में ही एक विकेट पर 173 रन बना लिए।
New Zealand chalk a statement win to become two-time Men’s #T20WorldCup Finalists 💪
Watch highlights from every match of the ICC Men’s T20 World Cup on https://t.co/5AuGFN3SRa 🎥https://t.co/9rGEbMD3Vj
— T20 World Cup (@T20WorldCup) March 4, 2026
दिलचस्प तो यह है कि न्यूजीलैंड ने उस दक्षिण अफ्रीका का अजेय क्रम तोड़ा, जिसके खिलाफ वह 2007 से अब तक टी20 विश्व कप के पांच मुलाकातों में पराजित होता रहा था। मिचेल सैंटनर एंड कम्पनी की अब भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल की, जो गुरुवार को मुंबई में खेला जाना है, विजेता टीम से आठ मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी टक्कर होगी।
मैकोंकी ने दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बिगाड़ी
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी की बात करें तो कोल मैकोंकी (2-9) ने शुरुआत ही बिगाड़ दी, जिन्होंने पारी के दूसरे ही ओवर में क्विंटन डिकॉक (10 रन, आठ गेंद, एक छक्का, एक चौका) व रियान रिकेल्टन (0) को चलता कर दिया। उधर रचिन रवींद्र (2-29) ने लगातार ओवरों (आठवां व दसवां) में कप्तान एडेन मार्करम (18 रन, 20 गेंद, एक छक्का, एक चौका) व डेविड मिलर (छह रन) की विदाई कर दी (4-77)।
Marco Jansen leads South Africa's fightback with a fifty against New Zealand 💪
It is one of the @marriottbonvoy Milestones of the #T20WorldCup 2026. pic.twitter.com/nmx0JVxxYU
— T20 World Cup (@T20WorldCup) March 4, 2026
यान्सेन व स्टब्स ने छठे विकेट के लिए 48 गेंदों पर जोड़े 73 रन
दो गेंद बाद इसी स्कोर पर टीम के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर डेवाल्ड ब्रेविस (34 रन, 27 गेंद, दो छक्के, तीन चौके) भी जेम्स नीशम (1-42) के शिकार हो गए। हालांकि इसके बाद स्टब्स व यान्सेन ने छठे विकेट के लिए 48 गेंदों पर 73 रन जोड़कर टीम को कुछ लड़ने लायक स्कोर दिया। लेकिन फिन व उनके साथी बल्लेबाजों ने इसे नाकाफी साबित कर दिया।
गुरुवार का मैच : दूसरा सेमीफाइनल – भारत बनाम इंग्लैंड (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई) शाम सात बजे।
