hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था आने वाले वर्षों में दोगुनी हो जाएगी : निर्मला सीतारमण
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था आने वाले वर्षों में दोगुनी हो जाएगी : निर्मला सीतारमण
राष्ट्रीयहिन्दी

जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था आने वाले वर्षों में दोगुनी हो जाएगी : निर्मला सीतारमण

Vinayak Barot
Last updated: November 24, 2021 11:38 am
Vinayak Barot
Published: November 24, 2021
Share
SHARE

जम्मू, 24 नवंबर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर तेजी से विकास के दौर से गुजर रहा है। 2019 के बाद कई लंबित परियोजनाओं को पूरा किया गया है और लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले वर्षों में जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था दोगुनी हो जाएगी।

निवेशकों से जम्मू-कश्मीर में ज्यादा व्यापार शुरू करने की अपील

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के अपने दो दिवसीय दौरे के बीच सीतारामण ने जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए निवेशकों को आगे आने और जम्मू-कश्मीर में और अधिक व्यापार शुरू करने के लिए आमंत्रित किया।

जम्मू-कश्मीर को प्रत्येक बजटीय और वित्तीय सहायता देने का आश्वासन

सीतारमण ने आश्वासन दिया कि जम्मू-कश्मीर को प्रत्येक बजटीय और वित्तीय सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बैंकों के लिए एनपीए चिंता का विषय है और एनडीए सरकार ने बैंकिंग क्षेत्र में सुधार और एनपीए को कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं। केंद्र सरकार अपनी सभी योजनाओं को जम्मू-कश्मीर में लाने के लिए केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासन के साथ मिलकर काम करेगी।

वित्त मंत्री निर्मला ने इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के तहत बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा वित्तपोषित विभिन्न लाभार्थियों को टोकन स्वीकृति पत्र और चेक भी सौंपे। उन्होंने सिडबी क्लस्टर डेवलपमेंट फंड के तहत जम्मू-कश्मीर के उद्योग एवं वाणिज्य के प्रधान सचिव को 200 करोड़ रुपये से अधिक का स्वीकृति पत्र भी सौंपा। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में विभिन्न परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया और कई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।

सभी योजनाओं के लाभार्थी जम्मू को विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे : मनोज सिन्हा

इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि सभी योजनाओं के लाभार्थी जम्मू को विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे। 72 वर्षों से अधिक समय तक जम्मू की उपेक्षा करने के बाद केवल अब पिछले दो वर्षों से कई सुधार हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं और युवाओं को विशेष मंच प्रदान करने का प्रयास किया गया है।

You Might Also Like

सरकार नकली दवाओं को लेकर सख्त, मनसुख मांडविया बोले – दवाओं की गुणवत्ता से समझौता नहीं
राहुल गांधी की संसद सदस्यता होगी रद! भाजपा सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, जानें मामला
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली को अस्पताल से मिली छुट्टी, ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं
अफरीदी ने गौतम गंभीर को लेकर किया चौंकाने वाला दावा, कही यह बड़ी बात
शेयर बाजार बड़ी गिरावट से कुछ हद तक उबरा, लेकिन मानक सूचकांक लगातार पांचवें दिन लाल निशान पर
TAGGED:Economy of J-Kfinance ministerJ&Kmanoj sinhanirmala sitharaman
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?