hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: FII ने अर्से बाद दिखाई दिलचस्पी, घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > FII ने अर्से बाद दिखाई दिलचस्पी, घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

FII ने अर्से बाद दिखाई दिलचस्पी, घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी

Revoi Editor
Last updated: March 19, 2025 6:19 pm
Revoi Editor
Published: March 19, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 19 मार्च। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने काफी दिनों बाद भारतीय कम्पनियों के शेयरों में दिलचस्पी दिखाई, जिसका असर बुधवार को घरेलू शेयर बाजार पर दिखा और दिग्गज कम्पनियों – एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में जबर्दस्त खरीदारी से लगातार तीसरे दिन दोनों संवेदी सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की प्रमुख कम्पनियों के शेयरों में भारी बिकवाली से निवेशकों की कारोबारी धारणा पर तनिक प्रतिकूल भी असर दिखाई पड़ा।

सेंसेक्स में 147.79 अंकों की बढ़त

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 147.79 अंक यानी 0.20 प्रतिशत चढ़कर 75,449.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 267.12 अंक बढ़कर 75,568.38 अंक पर पहुंच गया था। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 17 के शेयर बढ़त पर रहे जबकि 13 में गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी 22,900 के ऊपर

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 73.30 अंक यानी 0.32 प्रतिशत बढ़कर 22,907.60 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 32 के शेयर लाभ में रहे जबकि 18 लाल निशान में बंद हुए।

इन कम्पनियों के शेयरों में दिखा ज्यादा नफा-नुकसान

सेंसेक्स की कम्पनियों में से टाटा स्टील, जोमैटो, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईटीसी, इन्फोसिस, सन फार्मा, मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक और नेस्ले के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

एफआईआई ने मंगलवार को 694.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों  ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 694.57 करोड़ रुपये के शेयरों की लिवाली की। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2,534.75 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.78 प्रतिशत गिरकर 70.01 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

You Might Also Like

सीमा के बाद अब बांग्लादेश की सानिया युवक के प्यार में पहुंची नोएडा.. फिर कहानी में आया नया मोड़.?
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मीडिया को दी चुप रहने की नसीहत, बोले – कोहली जल्द खेलेंगे बड़ी पारी
दिल्ली सरकार का फैसला – सभी मोहल्ला क्लीनिकों को  शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में अपग्रेड किया जाएगा
पीएम मोदी की इतालवी समकक्ष मेलोनी से मुलाकात, दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई
कर्नाटक एग्जिट पोल : कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी, सत्तारूढ़ भाजपा को लग सकता है बड़ा झटका
TAGGED:BseFII showed interestniftyNSEsensexstock market rose
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?