hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कोरोना से लड़ाई : सीरम इंस्टीट्यूट सितम्बर से करेगा स्पुतनिक वी का उत्पादन, आरडीआईएफ से करार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > स्वास्थ्य देखभाल > कोरोना से लड़ाई : सीरम इंस्टीट्यूट सितम्बर से करेगा स्पुतनिक वी का उत्पादन, आरडीआईएफ से करार
स्वास्थ्य देखभालहिन्दी

कोरोना से लड़ाई : सीरम इंस्टीट्यूट सितम्बर से करेगा स्पुतनिक वी का उत्पादन, आरडीआईएफ से करार

Vinayak Barot
Last updated: July 14, 2021 11:42 am
Vinayak Barot
Published: July 14, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 14 जुलाई। कोरोनारोधी वैक्सीन बना रही पुणे की कम्पनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) सितम्बर माह से रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी का भी उत्पादन शुरू करेगी। इस निमित्त मंगलवार को मंगलवार को रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ)  और एसआईआई के बीच एक बड़ा करार हुआ।

30 करोड़ वैक्सीन के वार्षिक उत्पादन का लक्ष्य

वैश्विक स्तर पर रूसी वैक्सीन की मार्केटिंग करने वाले आरडीआईएफ ने इस आशय की घोषणा की। करार के तहत सीरम इंस्टीट्‌यूट में 30 करोड़ वैक्सीन डोज का वार्षिक आधार पर उत्पादन होगा। समझा जाता है कि स्पुतनिक वी को सितम्बर में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की स्वीकृति भी मिल सकती है।

स्पुतनिक वैक्सीन कोरोना के हर वैरिएंट के खिलाफ प्रभावी : अदार पूनावाला

इस बीच सीरम इंस्टीट्‌यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने एक बयान में कहा, ‘मैं रशियन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट के साथ काम करके बहुत खुशी महसूस कर रहा हूं। आने वाले महीने में हम ट्रॉयल बेसिस पर वैक्सीन डोज का निर्माण करेंगे, जिसकी शुरुआत सितम्बर महीने से हो जाएगी।’ उन्होंने कहा कि स्पुतनिक वैक्सीन कोरोना वायरस के खिलाफ काफी सुरक्षित है और यह हर वैरिएंट पर प्रभावी है।

डीसीजीआई से सीरम को मिल चुका है लाइसेंस

गौरतलब है कि भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने गत चार जुलाई को सीरम इंस्टीट्यूट को छोटे पैमाने पर वैक्सीन के उत्पादन और उसकी परीक्षा और परीक्षण का लाइसेंस दिया है। स्पुतनिक वैक्सीन के पहले बैच का सितम्बर में उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। प्रतिवर्ष यहां 30 करोड़ से अधिक खुराक का उत्पादन किया जाएगा।

वैक्सीन उत्पादन के तकनीक का हस्तांतरण सीरम इंस्टीट्‌यूट को रूस के गामालेया केंद्र से पहले ही हो चुका है। डीसीजीआई द्वारा आयात को मंजूरी दिए जाने के बाद वैक्सीन उत्पादन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आरडीआईएफ ने इस बाबत जानकारी दी है।

सीरम इस वक्त भारत में वैक्सीन का सबसे बड़ा निर्माता

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया इस वक्त भारत में वैक्सीन का सबसे बड़ा निर्माता है। कम्पनी की पुणे की फैक्ट्री में मौजूदा वक्त कोविशील्ड व कोवावैक्स का निर्माण हो है। नोवावैक्स का भारत में कोवावैक्स नाम दिया गया है। इसके अलावा ब्रिटेन में कोडाजेनिक्स का ट्रायल भी किया जा रहा है।

सीरम इंस्टीट्यूट के अलावा आरडीआईएफ  भारत में अन्य कई कम्पनियों के साथ स्पुतनिक वैक्सीन के निर्माण को लेकर समझौता कर चुका है।

You Might Also Like

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने साधा निशाना – राहुल गांधी नक्सलवाद, माओवाद और आतंकवाद से मुक्ति नहीं चाहते
सीएम योगी बोले – अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी व गोरखपुर को सोलर सिटी के रूप में विकसित कर रही सरकार
उच्‍चतम न्‍यायालय ने खारिज की सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड परीक्षाएं हाईब्रिड मोड में कराने की याचिका  
मन की बात’ में पीएम मोदी की अपील – 15 अगस्त को सभी लोग राष्ट्रगान गाएं और उसे रिकॉर्ड भी करें
गौतम अडानी की संपत्ति में 28.8 अरब डॉलर की वृद्धि, जल्द बन सकते हैं एशिया के दूसरे सबसे धनी कारोबारी
TAGGED:AgreementBattle with CoronaProductionRDIFSeptemberserum institutesputnik v
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी चुनाव : सपा गठबंधन ने पूर्वांचल के आजमगढ़ व गाजीपुर जिलों में भाजपा का सूपड़ा साफ किया

Vinayak Barot
Vinayak Barot
March 11, 2022
कर्नाटक में चुनाव से पहले भाजपा को लग सकता है बड़ा झटका, दो मंत्री समेत इन नेताओं की कांग्रेस में शामिल होने की तैयारी
राजकोट गेमिंग जोन हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी ने जताया शोक, अमित शाह ने भी सीएम भूपेंद्र पटेल से की बात
कांग्रेस ने पहले परमाणु परीक्षण की वर्षगांठ पर इंदिरा गांधी के निर्णायक नेतृत्व की सराहना की
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई दी, रूस-यूक्रेन युद्ध पर बातचीत को भी तैयार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?