hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: फैशन ब्लॉगर हत्याकांड : इंस्टाग्राम पर 44.5 हजार फालोअर, मौत पर एक नहीं आया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > फैशन ब्लॉगर हत्याकांड : इंस्टाग्राम पर 44.5 हजार फालोअर, मौत पर एक नहीं आया
राष्ट्रीयहिन्दी

फैशन ब्लॉगर हत्याकांड : इंस्टाग्राम पर 44.5 हजार फालोअर, मौत पर एक नहीं आया

Vinayak Barot
Last updated: June 27, 2022 11:10 am
Vinayak Barot
Published: June 27, 2022
Share
SHARE

आगरा, 27 जून। फैशन ब्लागर रितिका हत्याकांड के दो आरोपित चेतन व अनवर फरार हैं। पुलिस को अभी सिर्फ इतनी जानकारी मिली है कि चेतन टूंडला (फिरोजाबाद) का निवासी है। अनवर कहां रहता है यह उसे ही पता है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। चेतन के पास ही रितिका और आकाश के मोबाइल हैं। रितिका के 44.5 हजार फालोअर हैं लेकिन उसकी मौत पर एक भी नहीं आया। ताजनगरी फेस टू स्थित ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर 30 वर्षीय रितिका सिंह की हत्या की गई थी।

रितिका फ्लैट नंबर 404 में अपने फेसबुक फ्रेंड विपुल अग्रवाल के साथ रहती थीं। पति आकाश गौतम दो महिलाओं सहित पांच लोगों के साथ वहां पहुंचा था। पुलिस ने शनिवार को आकाश गौतम, काजल और कुसुमा को जेल भेजा था। दोनों महिलाओं को पैसों का लालच देकर आकाश अपने साथ लेकर आया था। पूछताछ में आकाश ने अपने फरार साथियों के नाम चेतन और अनवर बताए थे।

  • लव मैरिज के बाद बहुत सताया

रितिका के पिता सुरेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस इस मामले में गहराई से जांच करे। आकाश के परिजनों ने उनकी बेटी को लव मैरिज के बाद बहुत सताया था। उन्हें भी इस बात की जानकारी होगी कि आकाश अपनी पत्नी की हत्या करने जा रहा है। वे भी साजिश में शामिल हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने घटना स्थल से हिरासत में लिए गए विपुल अग्रवाल को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया। पुलिस ने उसे हत्याकांड में मुख्य गवाह बनाया है। पुलिस ने उसके बयानों की वीडियो रिकार्डिंग भी की है। सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि पुलिस के पास हत्यारोपियों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य हैं।

पुलिस की पहली कोशिश फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी है। उसके बाद वैज्ञानिक और डिजिटल साक्ष्यों के साथ चार्जशीट कोर्ट में पेश की जाएगी। इंस्टाग्राम पर रितिका के 44.5 हजार फालोअर हैं। रितिका जब भी कोई पोस्ट करतीं तारीफ करने वालों की लाइन लग जाती थी। उनके वीडियो को फालोअर हाथों हाथ लिया करते थे। सोशल मीडिया पर उनके हजारों प्रशंसक थे मगर उनकी वास्तविक जिंदगी से किसी को कोई मतलब नहीं था।

  • सपने ने नहीं सोचा था ऐसे करेंगे विदा

शनिवार दोपहर तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद रितिका शव परिजनों के सुपुर्द किया गया था। पिता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ताजगंज स्थित विद्युत शवदाह गृह पर बेटी के शव का अंतिम संस्कार किया। सपने में भी नहीं सोचा था कि इकलौती बेटी को इस तरह विदा करेंगे। आकाश ने तो उनसे कन्यादान तक का हक छीन लिया था।

You Might Also Like

अटल युवा महाकुम्भ में बोले योगी- अटल जी के प्रति अनुराग व प्रेम को व्यक्त करते हैं ‘युवा कुम्भ’ जैसे आयोजन
मिजोरम विधानसभा चुनाव की मतगणना एक दिन आगे बढ़ी, अब 4 दिसम्बर को होगी काउंटिंग
मणिपुर: सुरक्षा बलों ने महिला समेत तीन उग्रवादियों को किया गिरफ्तार
लखनऊ एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस
शांति बनाए रखने के लिए सशस्त्र बलों को युद्ध के लिए तैयार रहने की आवश्यकता : राजनाथ सिंह
TAGGED:Fashion Blogger MassacreFollowerinstagram
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

इस शानदार उपलब्धि से मैं बहुत प्रसन्न…, सोनिया गांधी ने इसरो प्रमुख को पत्र लिखकर दी बधाई

Vinayak Barot
Vinayak Barot
August 24, 2023
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025: प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘नारी शक्ति’ को सलाम, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं
सपा सांसद बर्क के लड़कियों को लेकर दिए गए बयान पर भड़की भाजपा नेत्री अदिति सिंह
‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से विराम लेकर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में व्याख्यान देंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी
Corona Pandemic: The USA Tourism Sector Loss May Be $155 billion, WTTC report
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?