hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मानसून सीजन की विदाई, इस बार सामान्य से 7.6 प्रतिशत अधिक वर्षा के साथ हुआ खत्म
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > मानसून सीजन की विदाई, इस बार सामान्य से 7.6 प्रतिशत अधिक वर्षा के साथ हुआ खत्म
राष्ट्रीयहिन्दी

मानसून सीजन की विदाई, इस बार सामान्य से 7.6 प्रतिशत अधिक वर्षा के साथ हुआ खत्म

Vinayak Barot
Last updated: October 2, 2024 3:48 pm
Vinayak Barot
Published: October 2, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 2अक्टूबर। देश के कई राज्य बाढ़ की चपेट में हैं। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि इस साल का मानसून सीजन सामान्य से 7.6 प्रतिशत अधिक वर्षा के साथ समाप्त हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को बताया कि 2024 का मानसून सीजन सामान्य से 7.6 फीसदी अधिक बारिश के साथ समाप्त हो गया है।

सबसे ज्यादा बारिश राजस्थान, गुजरात, पश्चिम -मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में दर्ज की गई है जबकि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से 14 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई।

देश में 934.8 मिमी वर्षा दर्ज

मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि मानसून सीजन में देश में 934.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो 2020 के बाद से सबसे अधिक बारिश है। उल्लेखनीय है कि केरल में इस साल मानसून सामान्य से दो दिन पहले 29 मई को ही पहुंच गया था। हालांकि, जून में मानसून की रफ्तार बीच में कुछ धीमी रही और उस महीने देश में सामान्य से 10.9 प्रतिशत यानी 147.2 मिमी ही बारिश हुई।

बाद में मानसून में तेजी आई और 2 जुलाई तक मानसून पूरे देश में पहुंच चुका था। जुलाई, अगस्त और सितंबर में अच्छी बारिश हुई। जुलाई में उत्तर पश्चिमी हिस्से में सामान्य से 14.3 प्रतिशत और पूर्व तथा पूर्वोत्तर में 23.3 प्रतिशत की कमी के बावजूद पूरे देश में सामान्य से नौ फीसदी अधिक वर्षा दर्ज की गई।

अक्टूबर में रहेगा सामान्य से अधिक तापमान

मौसम विभाग ने बताया कि इस वर्ष अक्टूबर के महीने में देश के कई हिस्सों में सामान्य से अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। केवल मध्य भारत और उससे सटे दक्षिण प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। अक्टूबर में देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

अक्टूर बसे दिसंबर तक दक्षिण प्रायद्वीप में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर से दिसंबर के महीने में दक्षिण प्रायद्वीप में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। उत्तर -पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत और दक्षिणी राज्यों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

You Might Also Like

Chhath festival 2023 : यूपी के सीएम योगी समेत कई प्रमुख नेताओं ने दी बधाई और शुभकामनाएं
‘मीडिया मुगल’ रूपर्ट मर्डोक ने 93 वर्ष की उम्र में पांचवीं बार रचाई शादी, 67 वर्षीया एलेना जुकोवा हैं नई दुल्हन
कांग्रेस का केंद्र पर हमला, कहा- इंडिया’ गठबंधन ही कर सकता है भारत का समावेशी और टिकाऊ विकास
द्वितीय विश्व युद्ध लड़ने वाले पूर्व सैनिक ने 100 साल की उम्र में 96 वर्षीय प्रेमिका से की शादी
निर्वाचन आयोग ने कहा- यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने के मुद्दे को नदी को जहरीला बनाने के आरोप से न जोड़ें केजरीवाल
TAGGED:Farewell tomonsoon seasonthis time endedwith 7.6 percent more rainfall than normal.
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?