1. Home
  2. हिन्दी
  3. मनोरंजन
  4. प्रख्यात लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत गंभीर, दिल्ली एम्स में ICU से वेंटिलेटर पर शिफ्ट
प्रख्यात लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत गंभीर, दिल्ली एम्स में ICU से वेंटिलेटर पर शिफ्ट

प्रख्यात लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत गंभीर, दिल्ली एम्स में ICU से वेंटिलेटर पर शिफ्ट

0
Social Share

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में इलाजरत प्रख्यात लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत गंभीर हो गई है और अब उन्हें आईसीयू से निकालकर वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि पद्मभूषण से सम्मानित 72 वर्षीया लोक गायिका की शनिवार सुबह तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया था। कल से आज तक तबीयत में कोई सुधार होने के बजाय और ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया।

दरअसल, हाल ही में शारदा सिन्हा के पति का ब्रेन हैमरेज से निधन हुआ था। उसके बाद से उनकी तबीयत खराब रहने लगी थी। उन्हें शुरुआत में खाने-पीने में कई समस्याएं हो रही थी, लेकिन धीरे-धीरे उनकी परेशानी बढ़ती चली गई और तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।

बिहार के सुपौल जिले में एक अक्टूबर, 1952 को जन्मीं शारदा सिन्हा की शादी बेगूसराय जिले में हुई। उन्होंने अपने करिअर की शुरुआत मैथिली लोक गायिका के रूप में की और बाद में उन्होंने हिन्दी भोजपुरी और बज्जिका भाषा में भी लोकगीत गाए हैं। सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ और ‘हम आपके हैं कौन में’ भी उनके गाए गए गाने खासे लोकप्रिय हुए और उसके बाद वह एक चर्चित हस्ती बन गईं।

2018 में पद्मभूषण सम्मान पा चुकी हैं

बिहार और बिहार से बाहर दुर्गा पूजा और अन्य विवाह समारोह या बड़े कार्यक्रम में शारदा सिन्हा के गाए हुए गीत काफी लोकप्रिय हैं। उन्हें वर्ष 1991 में भारत सरकार ने पद्मश्री और 2018 में पद्मभूषण से सम्मानित किया। इसके अलावा उन्हें बिहार कोकिला और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। छठ पूजा पर गाए गए उनके गाने बिहार और उत्तर भारत के लोगों में काफी लोकप्रिय हैं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code