hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: महाराष्ट्र : फडणवीस ने ‘वर्षा’ बंगले पहुंचकर कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे का हालचाल जाना
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > महाराष्ट्र : फडणवीस ने ‘वर्षा’ बंगले पहुंचकर कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे का हालचाल जाना
राजनीतिमहाराष्ट्रराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

महाराष्ट्र : फडणवीस ने ‘वर्षा’ बंगले पहुंचकर कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे का हालचाल जाना

Revoi Editor
Last updated: December 4, 2024 2:01 am
Revoi Editor
Published: December 4, 2024
Share
SHARE

मुंबई, 3 दिसम्बर। मुख्यमंत्री पद एवं मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर महायुति गठबंधन में जारी खींचतान के बीच भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस मंगलवार की शाम मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ पहुंचे और कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे मुलाकात कर उनका हालचाल जाना, जो दिन में चेकअप के लिए अस्पताल भी गए थे। यह मुलाकात आधे घंटे तक चली।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले हफ्ते गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा संग महायुति नेताओं की बैठक के बाद शिंदे व फडणवीस की यह मुलाकात बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसे पांच दिसम्बर को मुंबई के आजाद मैदान में प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह से पहले सत्ता-साझेदारी के फॉर्मूले को अंतिम रूप देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

गृह मंत्रालय को लेकर शिंदे सेना ने अपना रखा है कड़ा रुख

सूत्रों ने बताया कि शिंदे ने अगली सरकार में गृह मंत्रालय के पद को लेकर कड़ा रुख अपनाया है, जिसे भगवा पार्टी अपने पास रखना चाहती है। सूत्रों का यह भी कहना है कि भाजपा ने शिवसेना को अर्बन डेवलपमेंट और एनसीपी को फाइनेंस देने की योजना बनाई है। पिछली सरकार में भी फाइनेंस पोर्टफोलियो अजित पवार के पास था।

इससे पहले शिंदे ने दिन में ठाणे के एक निजी अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया। पिछले कुछ दिनों से ठाणे में अपने निजी आवास पर रह रहे शिंदे सुबह अस्पताल पहुंचे। अस्पताल से मुंबई में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ के लिए निकलते समय उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं जांच के लिए आया हूं। मेरी सेहत अच्छी है।’

गले में संक्रमण से पीड़ित हैं शिंदे

एक डॉक्टर ने बताया कि शिंदे को गले में तकलीफ है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री को बुखार और संक्रमण था, जिससे कमजोरी आ गई थी। एहतियात के तौर पर उनका एमआरआई स्कैन भी कराया गया। शिंदे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं। पिछले शुक्रवार को सतारा जिले में अपने गांव जाने के उनके फैसले से अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह नाराज होकर गांव चले गए हैं।

कुछ आधिकारिक बैठकों के लिए वर्षा बंगले पर पहुंचे थे शिंदे

बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे कुछ आधिकारिक बैठकों के लिए वर्षा बंगले पर पहुंचे थे। सीएम शिंदे ने महायुति सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियों के साथ छह दिसम्बर को बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस को लेकर अधिकारियों से बातचीत की थी। इस बैठक में देवेंद्र फडणवीस भी वर्चुअली जुड़े थे। आधिकारिक बैठक खत्म होने के बाद देवेंद्र फडणवीस अपने सागर आवास से निकलकर वर्षा बंगले के लिए रवाना हुए।

शपथ समारोह में 2,000 VVIP और करीब 40,000 समर्थक शामिल होंगे

हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पांच दिसम्बर की शाम को आजाद मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ कौन लेगा, लेकिन समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, करीब 2,000 वीवीआईपी और करीब 40,000 समर्थक शामिल होंगे। इस भव्य समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कई मुख्यमंत्रियों सहित कई गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

भाजपा विधायक दल की बैठक आज

इस बीच भाजपा ने विधायक दल के नेता का चुनाव करने के लिए बुधवार को पूर्वाह्न 10 बजे विधायकों की बैठक बुलाई है। इसके लिए केंद्रीय आलाकमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पर्यवेक्षक बनाया है। इसमें भाजपा के विधायक अपने नेता का चुनाव करेंगे। इसके बाद नेता का एलान होगा। भाजपा की तरफ से देवेंद्र फडणवीस इकलौते दावेदार हैं।

 

You Might Also Like

बॉलीवुड: वरुण धवन ने सारा के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर, पूछा-कौन ज्यादा सुंदर
सीएम योगी का बलरामपुर दौरा : मां पाटेश्वरी के दरबार में टेका माथा, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर विकास कार्यों का लिया जायजा
इसरो 2 सितम्बर को लॉन्च करेगा अपना पहला सोलर मिशन आदित्य-L1, सूर्य की गतिविधियों का करेगा अध्ययन
विश्व शौचालय दिवस : केंद्र सरकार ने शुरू किया ‘हमारा शौचालय हमारा सम्मान’ राष्ट्रव्यापी अभियान
सुब्रमण्यम स्वामी का भाजपा पर निशाना – पीएम मोदी हिन्दुत्ववादी नहीं, शिंदे-फडणवीस सरकार अनैतिक
TAGGED:acting CM Eknath Shindedevendra fadnavisFadnavis met Shinde in 'Varsha'
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

NEET-UG पेपर लीक मामला : केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हलफनामा, कहा – बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के सबूत नहीं

Revoi Editor
Revoi Editor
July 11, 2024
સદાશિવ અમરાપુરકરની જન્મજ્યંતિ, વિલનની એક્ટિંગ કરીને કરોડો દિલ પર કર્યુ રાજ
ईरान के विदेश मंत्री अराघची 24 घंटे में दोबारा इस्लामाबाद पहुंचे, ट्रंप ने कहा – ‘युद्ध जल्द खत्म होगा और हम जीतेंगे’
आंध्र प्रदेश में कांग्रेस को झटका, पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी ने पार्टी से दिया इस्तीफा
જમ્મુ-કાશ્મીરમાં એશિયાની સૌથી મોટી ‘જોજિલા ટનલ’ યોજનાના કાર્યનો આરંભ
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?