hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: नागपुर : विस्फोटक बनाने वाली कम्पनी में धमाका, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, कई अन्य घायल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > नागपुर : विस्फोटक बनाने वाली कम्पनी में धमाका, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, कई अन्य घायल
राष्ट्रीयहिन्दी

नागपुर : विस्फोटक बनाने वाली कम्पनी में धमाका, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, कई अन्य घायल

Vinayak Barot
Last updated: December 17, 2023 12:44 pm
Vinayak Barot
Published: December 17, 2023
Share
SHARE

नागपुर, 17 दिसम्बर। नागपुर के बाजार गांव स्थित सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड कम्पनी में रविवार को पूर्वाह्न हादसा हो गया, जब कास्ट बूस्टर यूनिट ब्लास्ट होने से नौ लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड कम्पनी देश के रक्षा विभाग के लिए एक्स्पोसिव और अन्य रक्षा उपकरण सप्लाई करती है। यह हादसा कोल ब्लास्टिंग के लिए बारूद पैकिंग करते वक्त हुआ। पुलिस का कहना है कि मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

मृतकों में 6 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल   

घटना के बारे मे कम्पनी के मालिक सत्यनारायण नुवाल ने बताया कि रविवार पूर्वाह्न साढ़े नौ बजे के करीब यह हादसा हुआ था। नौ लोगों की मौत के साथ कई काम करने वालों के घायल होने की जानकारी मिली है। वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट पूर्वाह्न नौ बजे बाजारगांव इलाके में सोलर इंडस्ट्रीज की कास्ट बूस्टर यूनिट में हुआ। मृतकों में छह महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।

आशंका है कि नागपुर अमरावती रोड पर बाजार गांव में स्थित कम्पनी में कई लोग अब भी फंसे हुए हैं। कम्पनी के मुख्य प्रवेश द्वार के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल विधायक अनिल देशमुख मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ है।

You Might Also Like

मुख्‍तार अंसारी का करीबी जुगनू वालिया पंजाब में गिरफ्तार, रेस्टोरेंट मालिक हत्‍याकांड में 2 वर्षों से फरार था
अभिनेता धर्मेंद्र का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, बिना शोर-शराबे के विले पार्ले में हुआ अंतिम संस्कार
राहुल गांधी की यात्रा के बीच कमलनाथ के कट्टर समर्थक रहे नरेंद्र सलूजा भाजपा में शामिल
गोवा चुनाव : भाजपा ने जारी की 34 उम्मीदवारों की पहली सूची, सांकली से लड़ेंगे सीएम प्रमोद सावंत
उत्तराखंड स्थापना दिवस : PM मोदी ने 8,260 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
TAGGED:Blast in Solar Industries India Limitedmany others injurednagpurnine people died
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

अखिलेश यादव के विवादित बयान पर संतों में उबाल, कहा- सपा प्रमुख केवल नाम के हिंदू रह गए हैं

Vinayak Barot
Vinayak Barot
May 19, 2022
कर्नाटक : हिजाब विवाद में फैसला सुनाने वाले हाई कोर्ट के तीनों जजों को ‘वाई’ श्रेणी सुरक्षा
पेट्रोलियम मंत्रालय का स्पष्टीकरण : गैस रिफिल नियमों में कोई नया बदलाव नहीं, और न ही घबराने की जरूरत
New Strain of Coronavirus: Japan suspends the entry of foreign nationals in the country
1984 શીખ વિરોધી રમખાણ: સેમ પિત્રોડાના નિવેદન મામલે પીએમ મોદીએ કોંગ્રેસને ઘેરી, દિલ્હીમાં ભાજપનું પ્રદર્શન
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?