1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. झारखंड : निष्कासित भाजपा नेत्री सीमा पात्रा गिरफ्तार, दिव्यांग नौकरानी को बंधक बनाने का आरोप
झारखंड : निष्कासित भाजपा नेत्री सीमा पात्रा गिरफ्तार, दिव्यांग नौकरानी को बंधक बनाने का आरोप

झारखंड : निष्कासित भाजपा नेत्री सीमा पात्रा गिरफ्तार, दिव्यांग नौकरानी को बंधक बनाने का आरोप

0
Social Share

रांची, 31 अगस्त। झारखंड के रिटायर्ड आईएएस बीबी पात्रा की पत्नी और भाजपा से निष्कासित नेत्री सीमा पात्रा को रांची पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। सीमा पात्रा पर उनकी दिब्वांग घरेलू सहायिका के साथ आठ वर्षों तक बंधक बनाकर रखने और उसे टॉर्चर करने का आरोप लगा है।

अरगोड़ा पुलिस की टीम ने रांची छोड़कर फरार होने की कोशिश कर रही सीमा पात्रा को भोर में चार बजे गिरफ्तार किया। मामला दर्ज करने के बाद से पुलिस सीमा पात्रा की तलाश में जुटी हुई थी। सीमा के यहां घरेलू नौकरानी के तौर पर काम करने वाली सुनीता का मंगलवर को कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया था।

गिरफ्तारी के डर से फरार हो गई थी रिटायर्ड आईएएस की पत्नी सीमा

उल्लेखनीय है कि सीमा पात्रा गिरफ्तारी के डर से फरार हो गई थी। पिछले दो दिनों से रांची पुलिस सीमा पात्रा को जगह-जगह तलाश कर रही थी। कई बार उसके संबंधित ठिकानों पर पुलिस ने रेड भी किया था। इससे पहले मामला सामने आने के बाद बीजेपी ने सीमा पात्रा को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

सीमा पात्रा के बेटे ने ही खोला राज

सीमा पात्रा ने रांची के अशोक नगर स्थित अपने घर में सुनीता को बंधक बनाकर रखा था और उसे टॉर्चर करती थी। सुनीता के शरीर पर जख्मों के कई निशान देखने को मिले। उसे कई बार गरम तवे से दागा गया. सीमा के बेटे आयुष्मान के दोस्त विवेक बस्के ने ही महिला की मदद की। आयुष्मान ने ही विवेक को बताया था कि कैसे उसकी मां सीमा उनकी घरेलू सहायिका सुनीता को यातनाएं देती है। सचिवालय में कार्यरत विवेक पुलिस की मदद से सुनीता को आजाद कराया।

राज्यपाल रमेश बैस ने लिया था घटना का संज्ञान

सुनीता नाम की महिला का जब वीडियो वायरल हुआ तो भाजपा ने सीमा को 28 अगस्त को पार्टी से ही निष्कासित कर दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद सीमा पात्रा की गिरफ्तारी की मांग हो रही थी। पुलिस ने SC/ST एक्ट और आईसीपी के तहत सीमा पात्रा पर मामला दर्ज किया था।  झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने मामले पर स्वत: संज्ञान लिया था। उन्होंने मंगलवार को डीजीपी नीरज सिन्हा से पूछा था कि अब तक सीमा पात्रा पर घरेलू सहायिका के टॉर्चर के मामले में कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code