hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: हर पाकिस्तान के नागरिक को छोड़ना ही होगा हिंदुस्तान, यूपी में बसे पाकिस्तानी बॉर्डर वापस भेजे जा रहे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > हर पाकिस्तान के नागरिक को छोड़ना ही होगा हिंदुस्तान, यूपी में बसे पाकिस्तानी बॉर्डर वापस भेजे जा रहे
राष्ट्रीयहिन्दी

हर पाकिस्तान के नागरिक को छोड़ना ही होगा हिंदुस्तान, यूपी में बसे पाकिस्तानी बॉर्डर वापस भेजे जा रहे

Revoi Editor
Last updated: April 26, 2025 12:27 pm
Revoi Editor
Published: April 26, 2025
Share
SHARE

लखनऊ, 26 अप्रैल। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश भेजने के केंद्र सरकार के फैसले के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के जिलों में पड़ताल शुरू कर उन्हें वापस भेजने का सिलसिला शुरू हो गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्रयागराज जिले से एक पाकिस्तानी महिला को शुक्रवार को वापस भेज दिया गया, जबकि शेष तीन महिलाएं शनिवार को लौट जाएंगी।

प्रयागराज के पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, “पाकिस्तान की एक महिला शुक्रवार को यहां से जा चुकी है, जबकि तीन पाकिस्तानी महिलाओं से हमने बात कर ली है और वे आज यहां से निकल जाएंगी।” उन्होंने बताया, ‘‘ये सभी अल्पकालिक अवधि के लिए यहां आई थीं। एक महिला इलाज के संबंध में आई थी। हम स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) के संपर्क में हैं और स्थिति पर पूरी तरह से नजर रखे हुए हैं।’’

गाबा ने कहा कि यह (पाकिस्तानी लोगों) पूरे प्रयागराज जनपद का आंकड़ा है और कुल चार पाकिस्तानी जिले में आए थे। वाराणसी में, एक अधिकारी ने बताया कि कुल 10 पाकिस्तानी नागरिको के रहने की सूचना मिली है जिनमें से एक को शुक्रवार को शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना किया गया है। उन्होंने कहा कि वहां से अन्य साधन से उसे वापस भेजा जाएगा।

वाराणसी के अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) सरवणन टी ने बताया, ‘‘वाराणसी में कुल 10 पाकिस्तानी नागरिकों के होने की सूचना है। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के अनुपालन में अल्पकालिक अवधि पर वाराणसी आए एक पाकिस्तानी बुजुर्ग नागरिक को शुक्रवार को शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली भेजा गया है। दिल्ली से उन्हें पाकिस्तान भेजा जाएगा।’’

सरवणन टी ने बताया कि वाराणसी में कोई भी अवैध नागरिक न रहने पाए इसके लिए शहर में पुलिस जांच कर रही है, किरायेदारों का सत्यापन करा कर उन्हें पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज कराया जा रहा। मुजफ्फरनगर जिले में, एक अधिकारी ने बताया कि 30 पाकिस्तानी नागरिक मिले हैं, जो अल्पावधि और दीर्घावधि वीजा पर हैं।

मुजफ्फरनगर के अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) सत्यनारायण प्रजापत ने कहा, ‘‘30 पाकिस्तानी नागरिकों में 26 दीर्घकालिक वीजा पर हैं, जबकि चार अल्पकालिक वीजा पर हैं। अधिकारियों ने अल्पावधि वीजा पर रह रहे चारों पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने को कहा था। इनमें से दो बृहस्पतिवार को भारत से चले गए, जबकि दो शुक्रवार को चले गए।’’

अधिकारियों ने दीर्घकालिक वीजा पर आए 26 पाकिस्तानी नागरिकों पर नजर रखना शुरू कर दिया है और उनके स्थानों पर उनकी उपस्थिति की पुष्टि कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक निर्धारित समयसीमा से अधिक समय देश में न रहे।

भारत ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए सभी वीजा 27 अप्रैल के प्रभाव से रद्द करने की घोषणा की और पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द घर लौटने की सलाह दी। पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

You Might Also Like

विपक्षी गठबंधन के नए नाम से पैदा हुआ भ्रम, INDIA में D का मतलब क्या है….Developmental या Democratic
Mexico Crash : मेक्सिको में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, कम से कम 6 लोगों की मौत
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर बदली डीपी, भारत मंडपम की लगाई तस्वीर
स्वाति मालीवाल का पलटवार – ‘एक गुंडे के दवाब में आम आदमी पार्टी ने हार मान ली’
लोकसभा से निष्कासित पूर्व TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने खाली किया सरकारी बंगला
TAGGED:Citizens of PakistanhindustanPakistani borderup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?