hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: निर्वाचन आयोग ने मतगणना प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए जारी किया नया निर्देश
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > निर्वाचन आयोग ने मतगणना प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए जारी किया नया निर्देश
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

निर्वाचन आयोग ने मतगणना प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए जारी किया नया निर्देश

Revoi Editor
Last updated: September 25, 2025 5:42 pm
Revoi Editor
Published: September 25, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 25 सितम्बर। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पिछले छह महीनों में अपनी 30वीं बड़ी पहल के रूप में गुरुवार को एक नया निर्देश जारी किया। यह निर्देश खासकर डाक मतपत्रों (Postal Ballots) की गिनती को आसान और तेज बनाने के लिए है।

आयोग ने प्रेस नोट में कहा कि इस कदम का उद्देश्य गिनती में होने वाली देरी को कम करना और पूरे देश में एक जैसी और साफ प्रक्रिया सुनिश्चित करना है। हाल के समय में डाक मतपत्रों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसका कारण है आयोग की नई पहलें, जैसे 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं (PwDs) के लिए घर से मतदान (Home Voting) की सुविधा।

आमतौर पर डाक मतपत्रों की गिनती, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से गिने गए मतों से पहले पूरी हो जाती है। अब इस प्रक्रिया को औपचारिक रूप दिया गया है। नए निर्देश में कहा गया है – ‘जहां डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है, वहां EVM/VVPAT गिनती का दूसरा आखिरी राउंड तभी शुरू होगा, जब तक डाक मतपत्रों की गिनती पूरी तरह समाप्त न हो जाए।’

इसके अलावा आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि – ‘जहां डाक मतपत्रों की संख्या ज्यादा है, वहां रिटर्निंग ऑफिसर (ROs) यह सुनिश्चित करेंगे कि पर्याप्त टेबल और स्टाफ उपलब्ध हों, ताकि गिनती में कोई देरी न हो और प्रक्रिया और तेज हो।’ आयोग ने इस निर्देश को मतगणना प्रक्रिया को और सुव्यवस्थित करने की एक अहम पहल बताया है।

पिछले छह महीनों में चुनाव आयोग ने कुल 29 सुधारात्मक कदम और उठाए हैं। इनमें शामिल हैं :-

  • मतदाताओं के लिए मोबाइल डिपॉजिट सुविधा।
  • 808 पंजीकृत लेकिन गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (RUPPs) की सूची से नाम हटाना।
  • भीड़ कम करने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1,200 मतदाताओं की सीमा।
  • बीएलओ (BLOs) को स्टैंडर्ड फोटो आईडी कार्ड जारी करना।
  • पूरे देश में EROs, DEOs और CEOs स्तर पर 4,719 सर्वदलीय बैठकें।
  • ECINET डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत।

नए निर्देश से यह साफ है कि चुनाव आयोग लगातार चुनाव प्रणाली को और पारदर्शी, तेज और कुशल बनाने के लिए कदम उठा रहा है।

You Might Also Like

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मन विदेश मंत्रालय की टिप्पणी, भारत ने जताया कड़ा विरोध
आईपीएल का रंगारंग उद्घाटन : रश्मिका और तम्मना ने लगाए ठुमके तो अरिजीत सिंह ने गानों से बांधा समां
पान-मसाला का एड करना पड़ा महंगा, अक्षय, अजय और शाहरुख खान को कारण बताओ नोटिस
पीएम मोदी ने केंद्रीय बजट की सराहना की, बोले- एमएसएमई, स्किलिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर
चांदी की चम्मच के साथ पैदा हुये अखिलेश-राहुल गरीब का दर्द क्या जाने : जेपी नड्डा
TAGGED:EC issues new directiveELECTION COMMISSIONsimplify counting process
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?