hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: निर्वाचन आयोग की बिहार में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, भाजपा की एक या दो चरणों में चुनाव कराने की मांग
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > निर्वाचन आयोग की बिहार में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, भाजपा की एक या दो चरणों में चुनाव कराने की मांग
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

निर्वाचन आयोग की बिहार में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, भाजपा की एक या दो चरणों में चुनाव कराने की मांग

Revoi Editor
Last updated: October 4, 2025 7:07 pm
Revoi Editor
Published: October 4, 2025
Share
SHARE

पटना, 4 अक्टूबर। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को बिहार के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान सभी दलों के प्रतिनिधियों ने चुनाव आयोग के सामने अपने-अपने सुझाव दिए और कुछ मांगें भी रखीं।

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में बिहार के सभी 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी, बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद गुंज्याल और आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा शुरू हुई।’

भाजपा ने 16 सूत्रीय मांग और सुझाव रखे

भाजपा ने चुनाव आयोग के सामने 16 सूत्रीय मांग और सुझाव रखे हैं। बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा ने एक या दो चरणों में चुनाव कराने की मांग की है। भाजपा ने इस दौरान मतदाता सूची की तैयारी पारदर्शी एवं बेहतर तरीके से करने के लिए निर्वाचन आयोग को बधाई दी।

धार्मिक स्थलों में स्थित मतदान केंद्रों को बदलने की भी मांग

भाजपा ने चुनाव आयोग से कहा है कि बिहार के कई विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्र धार्मिक स्थलों में स्थित हैं। बार-बार आयोग को इस संबंध में निवेदन करने के बाद भी इन मतदान केंद्रों को नहीं बदला जा रहा है। ये सभी मतदान केंद्र आज से 30 वर्ष पहले से बने हुए हैं। पहले इन इलाकों में कोई भी सरकारी भवन एवं स्कूल-कॉलेज नहीं हुआ करते थे। अब सभी जगहों पर मतदाताओं के निकट स्कूल और कॉलेज हो गए हैं। चुनाव के पूर्व इन सभी मतदान केंद्रों की जांच कर नए सरकारी भवन में मतदान केंद्र बनाने की मांग रखी है।

मतदाताओं की सहूलियत के लिए वोटर स्लिप सही तरीके से बांटे जाएं

मतदाताओं को चुनाव प्रारंभ होते ही वोटर स्लिप सही तरीके से बांटने की भी भाजपा ने मांग की है ताकि मतदाता उसे लेकर मतदान केंद्र पर पहुंच सकें। पार्टी ने चुनाव के एक दिन पूर्व विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय पैरामिलिट्री फोर्स का फ्लैग मार्च कराने की भी मांग रखी तथा चुनाव के दिन जिला और विधानसभा क्षेत्र का बोर्डर सील कराने की मांग की।

भाजपा ने इसी क्रम में स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदान केंद्र पर किसी भी तरह के ढके हुए चेहरे वाले मतदाताओं के चेहरे का मिलान स्वीकृत पहचान पत्र से करने और पहचान सुनिश्चित करने के बाद ही उन्हें मतदान की अनुमति देने की बात की है।

जदयू ने एक चरण में चुनाव कराने का किया आग्रह

उधर जदयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा, ‘हमने चुनाव आयोग के सामने अपनी बात रखी। बिहार में SIR हुआ है और बिहार देश को दिखाएगा कि SIR कैसे होता है। हमने आग्रह किया है कि बिहार में एक चरण में चुनाव कराए जाएं। बिहार में कानून-व्यवस्था अच्छी स्थिति में है। यदि महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव हो सकते हैं, तो बिहार में क्यों नहीं।’

छठ पर्व के तुरंत बाद चुनाव निर्धारित करने का सुझाव

जेडी(यू) बिहार अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा, ‘हमारी पार्टी ने सुझाव दिया है कि चुनाव एक ही चरण में कराए जाने चाहिए। छठ पर्व के दौरान बाहर से आने वाले मतदाताओं को वोट डालने की सुविधा देने के लिए चुनाव छठ पर्व के तुरंत बाद निर्धारित किए जाने चाहिए।’

राज्य में जल्द कराए जा सकते हैं चुनाव

अनुमान लगाया जा रहा है कि चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा किसी भी समय की जा सरती है। यह समीक्षा चुनाव आयोग द्वारा गत 30 सितम्बर को बिहार विधानसभा चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद की जा रही है, जो विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के पूरा होने का प्रतीक है।

राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़

अंतिम सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़ है, जबकि इस वर्ष 24 जून तक 7.89 करोड़ मतदाता थे। चुनाव आयोग की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मसौदा सूची से 65 लाख मतदाताओं को हटा दिया गया है और 1 अगस्त, 2025 तक मसौदा सूची में मतदाताओं की संख्या 7.24 करोड़ थी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मसौदा सूची से हटाए गए अपात्र मतदाताओं की संख्या 3.66 लाख थी जबकि 21.53 लाख पात्र मतदाताओं को मसौदा सूची (फॉर्म 6) में जोड़ा गया, जिससे कुल मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़ हो गई।

NDA और महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला

बिहार में चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले मौजूदा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला होने की उम्मीद है। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में एनडीए के पास वर्तमान में 131 सीटें हैं, जिनमें भाजपा के पास 80, जेडी(यू) के पास 45, हम (एस) के पास चार और दो निर्दलीय शामिल हैं। वहीं महागठबंधन के पास 111 सीटें हैं, जिनमें आरजेडी के 77, कांग्रेस के 19, सीपीआई(एमएल) के 11, सीपीआई(एम) के दो और सीपीआई के दो विधायक शामिल हैं।

You Might Also Like

समझौते का पालन करने पर सहमत है चीन व ताइवान : अमेरिका
अमित शाह का प्रहार – यदि राहुल गांधी पीएम बनते हैं तो घोटाले व भ्रष्टाचार भारत की नियति बन जाएंगे
गणतंत्र दिवस परेड : यूपी की झांकी में अयोध्या की विरासत, कर्तव्य पथ पर दिखी रामलला की झलक
QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग : IIT दिल्ली देश का सर्वोच्च संस्थान, टॉप 100 में भारत के 7 शिक्षण संस्थान शामिल
ओडिशा में 24 वर्षों बाद नवीन पटनायक से छिनेगी सत्ता, पहली बार सरकार बनाने की राह में भाजपा
TAGGED:Bihar assembly electionsBJP's 16-point charter of demandsdemands one or two phases of electionsELECTION COMMISSIONmeeting with political parties
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?