hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ED ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में दर्ज कराई शिकायत, 7 फरवरी को होगी सुनवाई
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > ED ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में दर्ज कराई शिकायत, 7 फरवरी को होगी सुनवाई
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

ED ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में दर्ज कराई शिकायत, 7 फरवरी को होगी सुनवाई

Revoi Editor
Last updated: February 4, 2024 1:41 am
Revoi Editor
Published: February 4, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 3 फरवरी। दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से अब तक जारी पांच समन के बावजूद पेश नहीं होने पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। कोर्ट ने आज कुछ दलीलें सुनीं और बाकी दलीलों और विचार के लिए सात फरवरी की तारीख निर्धारित की है।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने सीएम केजरीवाल को तीन दिन पहले यानी 31 जनवरी को पांचवीं बार समन भेजा था और उन्हें शुक्रवार (2 फरवरी) को पेश होने के लिए कहा था। हालांकि, केजरीवाल ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए।

वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने समन को गैरकानूनी करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। ‘आप’ ने कहा कि मोदी का मकसद केजरीवाल को गिरफ्तार कराना है। वे दिल्ली की ‘आप’ सरकार को गिराना चाहते हैं।

केजरीवाल के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम

इससे पहले दिन में अपराध शाखा का एक दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का प्रयास किए जाने संबंधी आरोपों की जांच के सिलसिले में नोटिस देने के लिए केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर पहुंचा था। अपने आवास पर कुछ पुलिसकर्मियों के पहुंचने का एक वीडियो साझा करते हुए, केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि उन्हें नोटिस देने के लिए आए पुलिस अधिकारियों के प्रति सहानुभूति है।

मुझे क्राइम ब्रांच के इस पुलिस ऑफिसर से सहानुभूति है। इनका क्या क़सूर है? इनका काम है दिल्ली में क्राइम रोकना। पर इनसे क्राइम रोकने की बजाय इस क़िस्म की नौटंकी करवाई जा रही है। इसीलिए दिल्ली में इतना क्राइम बढ़ रहा है।

इनके पोलिटिकल आका मुझसे पूछ रहे हैं कि “आप” के किस किस MLA… https://t.co/vZegQRiizM

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 3, 2024

केजरीवाल बोले – पुलिस से नौटंकी करवाई जा रही है

केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्ली में अपराध रोकना पुलिस का कर्तव्य है, लेकिन उससे नौटंकी करवाई जा रही है। इसीलिए दिल्ली में अपराध बढ़ रहा है।’ उन्होंने किसी पार्टी या नेता का नाम लिए बिना पोस्ट में यह भी कहा कि ‘राजनीतिक आका’ उनसे पूछ रहे हैं कि ‘आप’ के किन विधायकों से पाला बदलने के लिए संपर्क किया गया था। भाजपा पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए केजरीवाल ने सवाल किया कि इस मुद्दे पर नौटंकी क्यों की जा रही है, जबकि पार्टी जानती है कि पिछले कुछ वर्षों में विधायकों की खरीद-फरोख्त कर देशभर में अन्य पार्टियों की सरकारें गिराने के पीछे कौन था?

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में हाथियों का आतंक, दो सगे भाइयों को कुचलकर मार डाला
छावला गैंगरेप : सजा-ए-मौत के बाद रिहाई पर पीड़िता की मां बोली – खत्म हुई जीने की इच्छा
मोदी सरकार में मंत्री नारायण राणे को हाई कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में गिराया जाएगा बंगले का अवैध निर्माण
ICC ने खारिज की बांग्लादेश की मांग, टी20 विश्व कप के अपने मैच श्रीलंका में कराने का किया था अनुरोध
पंजाब की मान सरकर का बड़ा फैसला, इस विभाग को खत्म कर मंत्री धालीवाल से छीना चार्ज
TAGGED:CM KejriwalComplaint against Arvind KejriwalED files complaint
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

August 7, 2026

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?