अफगानिस्तान में आया भूकंप, 7 लोगों की मौत, 150 से ज्यादा घायल, भारी तबाही की आशंका
काबुल, 3 नवंबर। अफगानिस्तान में सोमवार तड़के 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है, जिससे देशभर में भारी नुकसान और कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। इस भूकंप के झटके अफगानिस्तान में काबुल, ईरान में मशहद और पाकिस्तान में इस्लामाबाद तक महसूस किए गए। यह भूकंप उस क्षेत्र में आया है जहां एक दिन पहले ही कुछ कम तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे।
USGS के मुताबिक, इस झटके से भारी जनहानि की आशंका है। अभी तक 7 लोग मारे गए हैं और 150 से ज्यादा घायल हो गए। शुरुआती अनुमान बताते हैं कि सैकड़ों लोग मारे जा सकते हैं या घायल हो सकते हैं। कई घरों और इमारतों के गिरने की आशंका जताई जा रही है। इस भूकंप के झटके भारत की राजधानी दिल्ली तक महसूस किए गए हैं।
खबरों के अनुसार, अफगानिस्तान में सोमवार तड़के 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है, जिससे देशभर में भारी नुकसान और कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। इस भूकंप के झटके अफगानिस्तान में काबुल, ईरान में मशहद और पाकिस्तान में इस्लामाबाद तक महसूस किए गए। यह भूकंप उस क्षेत्र में आया है जहां एक दिन पहले ही कुछ कम तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे।
USGS के मुताबिक, इस झटके से भारी जनहानि की आशंका है। अभी तक 7 लोग मारे गए हैं और 150 से ज्यादा घायल हो गए। शुरुआती अनुमान बताते हैं कि सैकड़ों लोग मारे जा सकते हैं या घायल हो सकते हैं। कई घरों और इमारतों के गिरने की आशंका जताई जा रही है।
भूकंप के संभावित प्रभाव को देखते हुए, USGS ने अपने PAGER सिस्टम में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। यह अलर्ट इस बात का संकेत है कि क्षेत्र में ‘काफी संख्या में हताहत होने की संभावना है और आपदा संभावित रूप से व्यापक हो सकती है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र 23 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था, जिसने इसकी तीव्रता को और अधिक विनाशकारी बना दिया।
अफगानिस्तान एक भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में स्थित है, और यहां भूकंप आना एक आम बात है। दरअसल हिंदू कुश पर्वत श्रृंखला यूरेशियन और भारतीय टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के अनुसार, शुरुआती तौर पर किसी तरह के जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं मिली है।
USGS के मुताबिक, इस झटके से भारी जनहानि की आशंका है। अभी तक 7 लोग मारे गए हैं और 150 से ज्यादा घायल हो गए। शुरुआती अनुमान बताते हैं कि सैकड़ों लोग मारे जा सकते हैं या घायल हो सकते हैं। कई घरों और इमारतों के गिरने की आशंका जताई जा रही है। इस भूकंप के झटके भारत की राजधानी दिल्ली तक महसूस किए गए हैं। सुबह 2 बजे के करीब यहां झटका लगा। जिस कारण देर रात लोगों में दहशत फैल गई।
