hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पंजाब के कई जिलों में रातभर ड्रोन हमले, फिरोजपुर में तीन झुलसे, गुरदासपुर में हुआ 15 फुट गहरा गड्डा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > पंजाब के कई जिलों में रातभर ड्रोन हमले, फिरोजपुर में तीन झुलसे, गुरदासपुर में हुआ 15 फुट गहरा गड्डा
राष्ट्रीयहिन्दी

पंजाब के कई जिलों में रातभर ड्रोन हमले, फिरोजपुर में तीन झुलसे, गुरदासपुर में हुआ 15 फुट गहरा गड्डा

Revoi Editor
Last updated: May 10, 2025 11:33 am
Revoi Editor
Published: May 10, 2025
Share
SHARE

चंडीगढ़ 10 मई। भारतीय सेना द्वारा शुरू किये गये ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने पंजाब के गुरदासपुर, अमृतसर, पठानकोट, दसूहा, होशियारपुर, जालंधर और फिरोजपुर जिलों में कल रात ड्रोन हमले किये जो शनिवार सुबह तक जारी हैं। पंजाब के सीमावर्ती गुरदासपुर जिले के राजू वेला छिछरा गांव में शनिवार सुबह एक बड़ा धमाका हुआ। गांव के खाली खेत में बम जैसी चीज गिरने से करीब 40 फुट लंबा 15 फुट गहरा गड्डा हो गया।

गांव के लोग इस धमाके की आवाज के बाद सहम गये हैं। तीन से चार किलोमीटर क्षेत्र में लोगों के घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गये हैं। छिछरा गांव में रात को चार धमाकों की आवाजें सुनी गयीं। सरपंच सुखदेव सिंह के मुताबिक गांव के खेतों में बड़े-बड़े गड्डे हो गये हैं। गड्डे के आसपास बम जैसी चीज बिखरी मिली है। इस संबंध में पुलिस को सूचित किया गया है।

शनिवार तड़के जालंधर जिले के कंगनीवाल गांव, करतारपुर के मंड मौड़ गांव में ड्रोन विस्फोट की खबरें मिली हैं। जालंधर के कंगनीवाल गांव के एक घर से ड्रोन के अवशेष बरामद किये गये और जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। जालंधर के पास आसमान में 10 से 15 धमाके सुनाई दिये। यहां अभी तक धमाके सुनाई दे रहे हैं।

जालंधर के जिला उपायुक्त डॉ हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि ड्रोन देखे जाने के बाद अधिकारियों ने अस्थायी ब्लैकआउट लागू कर दिया। डॉ अग्रवाल ने कहा, “ हमने कुछ समय के लिये ब्लैकआउट लागू कर दिया है, क्योंकि जालंधर में कुछ ड्रोन देखे जाने की खबर है। सुरक्षा बल जांच कर रहे हैं। ”

पंजाब के फिरोजपुर में शुक्रवार रात संदिग्ध ड्रोन हमले में तीन लोग घायल हो गये। फिरोजपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भूपिंदर सिंह के मुताबिक फिरोजपुर के गांव वेमेंके में पाकिस्तान की ओर से कई ड्रोन दागे गये, जिन्हें सेना ने मार गिराया। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक घर में विद्युत प्रकाश कर दिया गया, जिसके तुरंत बाद उस घर पर एक ड्रोन गिरने से घर में मौजूद तीन लोग झुलस गये। इनके नाम लखविंदर सिंह, उसका बेटा मोनू और उसकी पत्नी है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

पठानकोट के ऊपर भी संदिग्ध ड्रोन देखे गये और सुरक्षा बल उन्हें निष्क्रिय करने का प्रयास करते रहे। ये घटनायें भारत द्वारा अपने हवाई क्षेत्र में कई पाकिस्तानी मिसाइलों को रोकने के एक दिन बाद हुई हैं। पठानकोट एयरबेस से लगातार धमाकों की आवाज आ रही हैं। अब तक 20 से ज्यादा धमाके पठानकोट एयरबेस और आसपास के क्षेत्र से सुने जा चुके हैं।

अमृतसर में अभी भी रेड अलर्ट है, जिला आयुक्त ने चिंता न करने की अपील करते हुये बताया है कि अमृतसर में अभी भी रेड अलर्ट जारी है, इसलिये सायरन बजाये गये। जिला आयुक्त ने सभी से कहा है कि वे घबरायें नहीं और अपनी लाइटें बंद रखें तथा अगली सूचना तक स्वैच्छिक ब्लैकआउट बनाये रखें।

शुक्रवार रात को विस्फोटों तथा संदिग्ध ड्रोन हमले की खबरों के बीच पंजाब के कई जिलों में ब्लैकआउट किया गया। बरनाला, पटियाला, मलेरकोटला तथा लुधियाना के कुछ हिस्सों में रात करीब एक बजे बिजली आपूर्ति बंद हो गयी। संगरूर में लंबे समय तक बिजली गुल रही, शुरुआत में रात 9:30 बजे से रात 1:00 बजे तक तथा उसके बाद कम से कम सुबह 5:00 बजे तक बिजली गुल रही। मलेरकोटला में रात 1.15 बजे से तथा फरीदकोट में रात 1.30 बजे से बिजली आपूर्ति बंद रही।

जालंधर रेलवे स्टेशन के पास ऋषि नगर से होते हुए निकले ड्रोन की लोगों ने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड की। जालंधर में आज रात धमाका हुआ। भारतीय एजेंसियों ने कई ड्रोन को मार गिराये, लेकिन कुछ घंटों बाद पाकिस्तान ने फिर से ड्रोन से हमला कर दिया है। चंडीगढ़ में भी देर रात 01:22 बजे सायरन बजने लगा। सायरन लगातार बज रहा है। चंडीगढ़ में फाइटर प्लेन निगरानी कर रहे हैं। देर रात में आकाश में फाइटर जेट की गूंज सुनाई दी।

अमृतसर में तीन से चार ड्रोन आने की सूचना है, जिनके निशाने पर अजनाला रोड स्थित एयरफोर्स स्टेशन और अमृतसर कैंट एरिया था। इन ड्रोन को भारतीय सेना ने निष्क्रिय कर दिया। लगभग 15 से 20 धमाके हवा में हुये हैं। गुरदासपुर के करतार पुर कॉरिडोर और फाजिल्का में धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। फाजिल्का के सरहदी गांवों में आसमान में आवाज सुनाई दी। तरनतारन जिले के कस्बा हरिके में चार से छह मिसाइल हमले हुये हैं।

You Might Also Like

उद्यान एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, मुंबई से आई थी बेंगलुरु, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद
RSS को व्यक्तियों के निकाय के रूप में मान्यता प्राप्त है, मोहन भागवत का आलोचकों को जवाब
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने किए 23 आईएएस अधिकारियों का तबादले, गोरखपुर-नोएडा समेत 10 जिलों के बदले DM
गोवा: शिरगांव में श्री लैराई ‘जात्रा’ के दौरान मची भगदड़, 7 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
जयशंकर ने पुर्तगाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात की; समकालीन चुनौतियों पर चर्चा की
TAGGED:drone attacksFerozpurgurdaspurovernightpunjab
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रrevoinewsमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

August 7, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?