डॉ. दिनेश शर्मा का राजस्थान के सीएम गहलोत पर हमला – हिन्दुत्व का अपमान करने वालों का समय चला गया

कानपुर, 13 मार्च। यूपी में एक बार फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की तैयारी के बीच सीएम योगी आद्तियनाथ आज जहां दिल्ली दौरे पर हैं तो वहीं दूसरी तरफ सूबे के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का कानपुर देहात दौरा हुआ। इस दौरान उन्होंने नेशनल हाईवे पर बने हाईवे प्वाइंट होटल में मीडिया के कई सवालों के जवाब दिए।

डॉ. दिनेश शर्मा कुछ दिनों पहले हुई कानपुर देहात के पूर्व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष की हत्या के चलते पीड़ित के परिवार से मिलने पुखरायां कस्बे भी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित पिता व भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी से मिलकर उनका हाल जाना। इस दौरान उनके साथ भारी हुजूम और समर्थक मौजूद रहे।

इस दौरान मीडिया के पूछे जाने पर कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने हिन्दुत्व की राजनीति करके चुनाव जीता है, इसके जवाब में दिनेश शर्मा बोले कि वे खुद हिन्दुत्व का अपमान करते हैं। लेकिन अब हिन्दुत्व का अपमान करने वालों का समय चला गया है।

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बुल्डोजर की बात पर कहा कि जनता ने भाई, भतीजावाद, जातिवाद, परिवारवाद, पर अपना मत रूपी बुल्डोजर चला दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular