hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 75000 के पार, निफ्टी 277 अंक चढ़ा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 75000 के पार, निफ्टी 277 अंक चढ़ा
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 75000 के पार, निफ्टी 277 अंक चढ़ा

Revoi Editor
Last updated: May 14, 2026 8:19 pm
Revoi Editor
Published: May 14, 2026
Share
SHARE

मुंबई, 14 मई। भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच लगातार दूसरे दिन तेजी रही और दूरसंचार, दवा व निजी बैंकिंग शेयरों में खरीदारी आने से गुरुवार को दोनों मानक सूचकांक अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स करीब 790 अंक चढ़कर 75,000 के पार पहुंच गया जबकि एनएसई निफ्टी 277 अंक मजबूत होकर ठहरा।

सेंसेक्स 789.74 अंकों की बढ़त के साथ 75,398.72 पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 789.74 अंक यानी 1.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75,398.72 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने सत्र की मजबूत शुरुआत की, लेकिन जल्द ही यह नकारात्मक क्षेत्र में चला गया। हालांकि, दूरसंचार और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी लौटने से यह एक समय 1,000 अंकों से अधिक चढ़कर 75,681.88 के स्तर तक पहुंच गया था। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 23 के शेयर लाभ में रहे तो सात में नुकसान दिखा।

निफ्टी 1.18 प्रतिशत चढ़कर 23,689.60 अंक पर बंद

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 277 अंक यानी 1.18 प्रतिशत चढ़कर 23,689.60 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 39 के स्टॉक बढ़त पर रहे जबकि 11 लाल निशान पर रुके।

भारती एयरटेल के स्टॉक में सर्वाधिक 5.32 प्रतिशत की तेजी

सेंसेक्स समूह में शामिल कम्पनियों में भारती एयरटेल के स्टॉक सर्वाधिक 5.32 प्रतिशत चढ़े। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, आईटीसी और एसबीआई जैसे शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई। इसके विपरीत इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक और मारुति सुजुकी के शेयरों में गिरावट रही।

रुपया 95.73 प्रति डॉलर (अस्थायी) के सबसे निचले स्तर तक फिसला

इस बीच कच्चे तेल के ऊंचे दाम और विदेशी पूंजी की निकासी के चलते रुपया 95.73 प्रति डॉलर (अस्थायी) के अपने सबसे निचले स्तर तक फिसल गया। वहीं वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड करीब एक प्रतिशत बढ़कर 106.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

एफआईआई ने 4,703.15 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,703.15 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,869.05 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की।

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश : मायावती ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, लगाए ये बड़े आरोप
आपातकाल की बरसी पर बोले पीएम मोदी – ‘इमरजेंसी इतिहास का वह कालखंड, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता’
महिला जूनियर हॉकी विश्व कप : ज्योति सिंह संभालेंगी भारतीय टीम की कमान, सैंटियागो में 1 दिसम्बर से होगा आयोजन
शेख हसीना के बयान प्रकाशित ना करे मीडिया : बांग्लादेश की अंतरिम सरकार मीडिया दी चेतावनी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा – रक्षा क्षेत्र में नई स्‍वदेशी तकनीक का विकास समय की मांग
TAGGED:BseDomestic stock markets rallyniftyNifty gains 277 pointsNSEsensexSensex crosses 75000
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

August 7, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?