hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: घरेलू शेयर बाजारों में तेजी जारी, दोनों मानक सूचकांक लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड नए शिखर पर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > घरेलू शेयर बाजारों में तेजी जारी, दोनों मानक सूचकांक लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड नए शिखर पर
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

घरेलू शेयर बाजारों में तेजी जारी, दोनों मानक सूचकांक लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड नए शिखर पर

Revoi Editor
Last updated: August 30, 2024 6:44 pm
Revoi Editor
Published: August 30, 2024
Share
SHARE

मुंबई, 30 अगस्त। घरेलू शेयर बाजारों में कारोबारी सत्र के अंतिम दिन भी तेजी बरकरार रही और वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख व विदेशी कोषों की लिवाली के बीच शुक्रवार को दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड नए शिखर पर बंद हुए।

सेंसेक्स 82,365.77 अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स लगातार नौवें कारोबारी सत्र में तेजी के साथ 231.16 अंक या 0.28 प्रतिशत चढ़कर 82,365.77 अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 502.42 अंक या 0.61 प्रतिशत उछलकर 82,637.03 अंक के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। बीएसई से संबद्ध 30 कम्पनियों में 21 के शेयर चढ़कर बंद हुए जबकि नौ में गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी ने 25,268.35 अंक का सर्वकालिक उच्चतम स्तर देखा

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी लगातार 12वें कारोबारी सत्र में तेजी के साथ 83.95 अंक या 0.33 प्रतिशत बढ़कर 25,235.90 अंक के नये सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। दिन के कारोबार में यह 116.4 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 25,268.35 अंक के सर्वकालिक उच्चतम स्तर तक जा पहुंचा था। निफ्टी की 50 कम्पनियों में 37 के शेयरों में बढ़ोतरी दर्ज की गई जबकि 13 लाल निशान में बंद हुए।

लगातार नौ दिनों की तेजी में सेंसेक्स 1,941.09 अंक चढ़ा

सप्ताहभर की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स 1,279.56 अंक या 1.57 प्रतिशत चढ़ा है जबकि निफ्टी 412.75 अंक या 1.66 प्रतिशत के लाभ में रहा है। सेंसेक्स पिछले नौ दिनों की लगातार तेजी में 1,941.09 अंक या 2.41 प्रतिशत बढ़ा। वहीं निफ्टी 12 सत्रों की लगातार तेजी में 1,096.9 अंक या 4.54 प्रतिशत चढ़ा।

सेंसेक्स की कम्पनियों में बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और आईटीसी के शेयरों में गिरावट आई।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 3,259.56 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत बढ़कर 80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

You Might Also Like

केजरीवाल के इस दावे को गुजरात पुलिस ने किया खारिज, कहा- ऐसा कुछ हुआ ही नहीं
शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन हरियाली, आईटी व टेलीकॉम सेक्टर ने की अगुआई, सेंसेक्स 76000 के पार
चीनी वीजा घोटाला : अदालत ने ईडी के आरोप पत्र के बाद कार्ति चिदंबरम को तलब किया
इसरो ने रचा ‘सुनहरा’ इतिहास, देश के पहले निजी रॉकेट का सफल प्रक्षेपण
ईडी ने अवैध खनन पर हरियाणा के पूर्व विधायक, अन्य के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
TAGGED:both benchmark indices hit new peaksBseniftyNSEsensexstock markets continue to rise
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?