hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कोरोना से राहत : घरेलू उड़ानों का परिचालन पूरी क्षमता के साथ प्रारंभ, अब 100 प्रतिशत सीट होगी बुक
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > कोरोना से राहत : घरेलू उड़ानों का परिचालन पूरी क्षमता के साथ प्रारंभ, अब 100 प्रतिशत सीट होगी बुक
राष्ट्रीयहिन्दी

कोरोना से राहत : घरेलू उड़ानों का परिचालन पूरी क्षमता के साथ प्रारंभ, अब 100 प्रतिशत सीट होगी बुक

Vinayak Barot
Last updated: October 18, 2021 12:13 pm
Vinayak Barot
Published: October 18, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर। देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार आ रही कमी के बीच पूर्व घोषणा के अनुरूप सोमवार से घरेलू उड़ानों का परिचालन पूरी क्षमता के साथ शुरू हो गया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गत 12 अक्टूबर को इस आशय का संशोधित आदेश जारी किया था।

अब तक 85 फीसदी क्षमता के साथ थी उड़ानों की अनुमति

उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि विमानन कम्पनियां अब बिना किसी क्षमता प्रतिबंध के घरेलू उड़ानें चलाएगी। यात्रियों की हवाई यात्रा की मांग में हो रही बढ़त के मद्देनजर यह आदेश जारी किया गया है। वैसे, गत 18 सितम्बर से कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण देश में सभी एयरलाइन के विमान 85 प्रतिशत क्षमता के साथ उड़ान भर रहे थे।

हालांकि कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए एयरलाइंस को जून में घरेलू उड़ान संचालन को अपनी क्षमता के 50 प्रतिशत तक सीमित करने के लिए मजबूर किया था। यह नियम जुलाई तक जारी रहा, जिसके बाद इसे बढ़ाकर 65 प्रतिशत, फिर 12 अगस्त से 18 सितम्बर के बीच इस सीमा को बढ़ाकर 72.5 प्रतिशत कर दिया गया था।

पिछले वर्ष लॉकडाउन के बाद 33 प्रतिशत क्षमता के साथ शुरू हुई थीं घरेलू उड़ानें

गौरतलब है कि पिछले वर्ष कोरोना की पहली लहर में हुए लॉकडाउन के दौरान उड़ानों पर पूरी तरह से प्रतिबंध के बाद 25 मई, 2020 को सरकार ने 33 प्रतिशत की क्षमता के साथ उड़ान भरने की अनुमति दी थी। इसके बाद दिसंबर, 2020 में इसे बढ़ाकर 80 फीसदी कर दिया गया था।

यात्रियों की क्षमता में संशोधन का निजी विमानन कम्पनियों ने किया स्वागत

इस बीच यात्रियों की क्षमता में संशोधन का देश की निजी विमानन कम्पनियों ने स्वागत किया है। इंडिगो ने एक बयान में कहा, ‘यह एक स्वागत योग्य कदम है क्योंकि हमारा मानना ​​​​है कि आगामी त्योहारी सीजन के साथ हाल ही में मांग में कमी के साथ, पूर्व-महामारी के स्तर पर उड़ानें संचालित करना बहुत अच्छा होगा। हम समग्र विकास और घरेलू यात्रा की मांग के बारे में काफी उत्साहित हैं।’

You Might Also Like

गोवा : सीएम प्रमोद सावंत के आदेश के बाद लूथरा बंधुओं के नाइट क्लब पर चला बुलडोजर
मंत्रिमंडल की बैठक में बोले सीएम योगी – निवेश प्रस्तावों की मंत्री करें समीक्षा, जल्द करेंगे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी
भाजपा सांसद वरुण गांधी का सरकार पर निशाना – रात में कर्फ्यू और दिन में रैलियों का आयोजन समझ के परे
कपिल सिब्बल ने कसा तंज – केंद्र को भारत में कहीं भी ‘सिंगल इंजन’ सरकार बर्दाश्त नहीं
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के सात महीने बाद आई खुशखबरी, IAU ने ‘शिव शक्ति प्वॉइंट’ नाम को दी मंजूरी
TAGGED:capacity restrictions lifteddomestic flightMinistry of civil aviationRelief from Corona
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदिल्लीराज्यहिन्दी

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

August 10, 2026

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?