hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: द्रमुक सांसद सेंथिलकुमार ने लोकसभा में खेद जताने के साथ अपना विवादित बयान वापस लिया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > द्रमुक सांसद सेंथिलकुमार ने लोकसभा में खेद जताने के साथ अपना विवादित बयान वापस लिया
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

द्रमुक सांसद सेंथिलकुमार ने लोकसभा में खेद जताने के साथ अपना विवादित बयान वापस लिया

Vinayak Barot
Last updated: December 6, 2023 2:46 pm
Vinayak Barot
Published: December 6, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर। द्रविड़ मुनेत्र कझगम (DMK) सांसद डीएनवी सेंथिलकुमार ने अपनी एक विवादित टिप्पणी के लिए बुधवार को लोकसभा में खेद जताया और अपना बयान वापस लेने की घोषणा की। उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान कहा, ‘मेरे द्वारा कल दिए गए बयान से सदस्यों और जनता के किसी वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं उस बयान को वापस लेता हूं। मैं आग्रह करता हूं कि उसे कार्यवाही से हटाया जाए। मैं खेद जताता हूं।’

https://x.com/ANI/status/1732296365273989347?s=20

पीठासीन सभापति किरीट सोलंकी ने कहा, ‘बयान को पहले ही कार्यवाही से हटा दिया गया है और आपने खेद जता दिया है, मामला खत्म हो गया।’ उल्लेखनीय है कि सेंथिलकुमार ने मंगलवार को सदन में जम्मू-कश्मीर से संबंधित विधेयकों पर चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए हिन्दी भाषी राज्यों के लिए अपमानजनक टिप्पणी की थी।

सेंथिल ने कहा था – भाजपा सिर्फ ‘गोमूत्र‘ वाले राज्यों में ही चुनाव जीतती है

सांसद डीएनवी सेंथिल ने हालिया विधानसभा चुनावों में भाजपा को राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में मिली शानदार जीत पर कहा था कि वे सिर्फ ‘गोमूत्र’ वाले राज्यों में ही जीत पाते हैं। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि भाजपा के गढ़ सिर्फ हिन्दी भाषी राज्य हैं।

विवाद बढ़ने के बाद ‘एक्स‘ पर अपने बयान के लिए माफी मांग ली थी

हालांकि, बाद में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने बयान के लिए माफी मांग ली थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘हाल में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों पर टिप्पणी करते हुए मैंने अनुचित तरीके से एक शब्द का इस्तेमाल किया था। उस शब्द को इस्तेमाल करने की कोई मंशा नहीं थी और मैं इससे गलत संदेश जाने पर माफी मांगता हूं।’

You Might Also Like

नासा के फंसे हुए अंतरिक्ष यात्रियों का स्थान लेने के लिए नया दल अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा 
स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- भाजपा के सुशासन के एजेंडे को देख रहे लोग, ऐतिहासिक जनादेश में दिखी इसकी झलक
कुवैत के सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से नवाजे गए पीएम मोदी
Ayodhya Ram Temple : अब अयोध्या में लगेगी ‘रावण’ की 25 फुट ऊंची प्रतिमा, जानिए क्या है योगी सरकार का ये प्लान?
हिमंत सरकार का सख्त एलान – असम में NRC के लिए आवेदन करने वाले को ही मिलेगा आधार कार्ड
TAGGED:Controversial statementCow UrineDMK MPGaumutraGaumutra statesLok SabhaSenthilkumar expressed regret
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?