hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिव्या खोसला ने लीक की मुकेश भट्ट संग बातचीत का ऑडियो, कहा- माफिया को बेनकाब करने का समय
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > बॉलीवुड > दिव्या खोसला ने लीक की मुकेश भट्ट संग बातचीत का ऑडियो, कहा- माफिया को बेनकाब करने का समय
बॉलीवुडहिन्दी

दिव्या खोसला ने लीक की मुकेश भट्ट संग बातचीत का ऑडियो, कहा- माफिया को बेनकाब करने का समय

Revoi Editor
Last updated: November 22, 2025 10:38 am
Revoi Editor
Published: November 22, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 22 नवंबर। दिव्या खोसला कुमार एक बार फिर चर्चा में हैं। कुछ महीने पहले दिव्या ने आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ को लेकर कुछ पोस्ट शेयर किये थे, जिसमें उन्होंने इस फिल्म को अपनी फिल्म ‘सावी’ की कॉपी बताया था। उन्होंने इसी के साथ खाली थिएटर की तस्वीरें शेयर करते हुए फिल्म की कमाई के आंकड़ों पर भी सवाल खड़े किए थे। जिगरा पर उनके बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया और इस पर करण जौहर ने बिना नाम लिए प्रतिक्रिया भी दी। अब एक बार फिर दिव्या ‘सावी’ और ‘जिगरा’ विवाद को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने मुकेश भट्ट के साथ बातचीत का एक ऑडियो जारी किया है, जो सावी के को-प्रोड्यूसर हैं और आलिया भट्ट के चाचा हैं।

Contents
दिव्या ने लीक किया मुकेश भट्ट के साथ बातचीत का ऑडियोदिव्या ने मुकेश भट्ट से पूछे सवालमुकेश भट्ट का जवाबदिव्या ने जताई निराशाइंडस्ट्री माफिया को बेनकाब करूंगी- दिव्या

दिव्या ने लीक किया मुकेश भट्ट के साथ बातचीत का ऑडियो

दिव्या ने सोशल मीडिया पर मुकेश भट्ट के साथ बातचीत का ऑडियो शेयर किया, जिसमें वह मुकेश भट्ट से पूछ रही हैं- ‘क्या आपने ये कहा है कि मैंने ओछी हरकत की है? मैंने आलिया की जिगरा को लेकर जो कहा वो पब्लिसिटी स्टंट था?’ इस पर मुकेश जवाब में कहते हैं- ‘न मुझसे किसी ने पूछा और न ही मैंने किसी को ये बोला है। ये लोग अपने फायदे के लिए कर रहे हैं। ये सब प्लानिंग के तहत किया गया है। मैं ऐसी हरकत क्यों करूंगा?’

दिव्या ने मुकेश भट्ट से पूछे सवाल

दिव्या आगे कहती हैं- ‘सर ये सब मेरे जन्मदिन पर हुआ है। ये सामने आने के बाद लोग मुझे मैसेज भेज रहे हैं।’ इस पर मुकेश भट्ट ने कहा – ‘बेटा, अब तुम समझ सकती हो कि ये सब प्लान है। ये तुम्हारे जन्मदिन पर ही क्यों हुआ, इसका मतलब है कि कोई तुम्हें नुकसान पहुंचाना चाहता है। मुझे तो पता भी नहीं था कि आज तुम्हारा बर्थडे है। मैं ऐसी घटिया हरकत… अब तक तो तुम मुझे समझ चुकी हो।’ दिव्या ने इस पर कहा- ‘बिलकुल सर, आपके लिए मेरे मन में बहुत प्यार और सम्मान है। मैं आपसे हमेशा कहती आई हूं कि आपने सावी के शूट के अनुभव को कितना शानदार बना दिया था। मैं सोच भी नहीं सकती, सब जगह ये कहा जा रहा है कि मुकेश भट्ट ने कहा है।’

मुकेश भट्ट का जवाब

मुकेश भट्ट, दिव्या की बातें सुनने के बाद कहते हैं- ‘ये सब दूसरे कैंप की चाल है।’ दिव्या ने कहा- ‘मतलब वो इस कदर मेरे पीछे पड़ चुके हैं कि सालभर से प्लानिंग कर रहे थे और मेरे बर्थडे पर ये सब कर रहे हैं।’ मुकेश कहते हैं – ‘देखो ये सब टाइमिंग के साथ किया गया ना। लेकिन, इस बकवास पर रिएक्ट मत करो। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। जो मायने रखता है वो है तुम्हारा और मेरा रिश्ता, वो ज्यादा अहम है।’ दिव्या जवाब में कहती हैं- ‘हां सर, मैं आपकी बहुत इज्जत करती हूं।’ मुकेश भट्ट ने कहा- ‘ये साल तुम्हारे लिए शानदार हो और खुश रहो। और इन सब बेवकूफी भरी बातों में मत पड़ो।’

दिव्या ने जताई निराशा

ऑडियो शेयर करते हुए दिव्या ने कैप्शन में लिखा- ‘इस खुलासे से मैं बेहद हैरान हूं। हाल ही में मुझे जो पता चला है, वह परेशान करने वाला और दिल दहला देने वाला है। भारी मन से, मुझे लगता है कि इस सच्चाई को जनता के सामने लाना जरूरी है, खासकर उन सभी कलाकारों और प्रशंसकों के लिए जिन्होंने हमारे फिल्म उद्योग में हैरारकी, लॉबिंग और गेटकीपिंग का दंश झेला है।’

इंडस्ट्री माफिया को बेनकाब करूंगी- दिव्या

दिव्या ने आगे लिखा- ‘दुर्भाग्य से, मेरे पास मुकेश भट्ट और मेरे बीच हुई टेलीफोन पर हुई बातचीत को सार्वजनिक करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है ताकि लोग खुद सुन सकें कि कैसे कुछ समूह करियर बर्बाद करने और असली प्रतिभाओं को बाहर करने की कोशिश करते हैं। यह व्यवहार अस्वीकार्य है और इसे सामान्य नहीं माना जा सकता। अब समय आ गया है कि हम आवाज उठाएं। अब समय आ गया है कि हम इंडस्ट्री माफिया को बेनकाब करें। मैं अपनी आवाज उठाऊंगी और मैं इसका मुकाबला करूंगी।’

You Might Also Like

अब 16 फरवरी को होगा दिल्ली में महापौर का चुनाव, उप राज्यपाल ने एमसीडी सदन की बैठक की दी अनुमति
FIH महिला ओलम्पिक क्वालीफायर : भारत की उम्मीदें जीवंत, दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया
કરણ જોહરના નવા સફરની શરુઆતઃ- અપકમિંગ ફિલ્મમાં રણવીર સિંહ અને આલિયા ભટ્ટ જોવા મળશે
मशहूर गायक जुबिन नौटियाल सीढ़ियों से फिसलकर गिरे, कोहनी और पसलियां टूटीं, अस्पताल में भर्ती
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण राजस्थान के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश
TAGGED:Alia BhattAudioDivya Khosla Kumarindustrykaran joharMukesh Bhatt
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

महाराष्ट्र: 200 फुट गहरी खाई में गिरा दूध का टैंकर, पांच लोगों की मौत, चार घायल

Vinayak Barot
Vinayak Barot
August 19, 2024
સુપર સ્ટાર સલમાન ખાને કાળીયાર શિકાર કેસ મામલે મહિનાના અંતમાં  કોર્ટમાં હાજર થવું પડશે
मोदी-योगी की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल : मेरठ में हिचक गए थे सीएम, पीलीभीत में पीएम ने तोड़ दी झिझक
जम्मू-कश्मीर के हसनपोरा में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर
2009 के एसिड अटैक मामले की अब हो रही सुनवाई पर बोले CJI सूर्यकांत – पीड़ितों को न्याय मिलने में देरी सिस्टम का मजाक
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?