hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अहमदाबाद : गुजरात यूनिवर्सिटी में नमाज पढ़ने को लेकर विवाद, दो गुटों के बीच मारपीट में 5 विदेशी छात्र घायल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > अहमदाबाद : गुजरात यूनिवर्सिटी में नमाज पढ़ने को लेकर विवाद, दो गुटों के बीच मारपीट में 5 विदेशी छात्र घायल
राष्ट्रीयहिन्दी

अहमदाबाद : गुजरात यूनिवर्सिटी में नमाज पढ़ने को लेकर विवाद, दो गुटों के बीच मारपीट में 5 विदेशी छात्र घायल

Revoi Editor
Last updated: March 17, 2024 4:23 pm
Revoi Editor
Published: March 17, 2024
Share
SHARE

अहमदाबाद, 17 मार्च। गुजरात यूनिवर्सिटी में शनिवार की रात नमाज पढ़ने को लेकर दो गुटों के बीच उपजा विवाद मारपीट तक जा पहुंचा, जिसमें पांच विदेशी छात्र घायल हो गए। घायल छात्र उजबेकिस्तान, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका से ताल्लुक रखते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात यूनिवर्सिटी के ब्लॉक ए में रहने वाले विदेशी छात्र अपने कमरे में नमाज पढ़ रहे थे, तभी लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर इसका विरोध किया और धार्मिक नारे भी लगाए। इससे दोनों गुटों के बीच विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते मारपीट की नौबत आ गई।

अहमदाबाद शहर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) नीरज कुमार बडगुजर ने पुष्टि की कि प्राथमिकी दर्ज की गई है और आश्वासन दिया कि हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल विदेशी छात्रों के बारे में बडगुजर ने कहा कि केवल एक छात्र अस्पताल में भर्ती है, जबकि अन्य का पहले ही इलाज किया जा चुका है और उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

घटना के दौरान मौजूद अफगानिस्तान के एक छात्र ने कहा, ‘कल रात लगभग 11 बजे, बाहर से 10-15 लोग हमारे छात्रावास परिसर में आए। जब ​​हम नमाज पढ़ रहे थे तो उनमें से तीन हमारे छात्रावास भवन में घुस गए। उन्होंने हमसे कहा कि हमें यहां ऐसा करने की अनुमति नहीं है और जय श्री राम के नारे लगाए। उन्होंने सुरक्षा गार्ड को बाहर धकेल दिया और फिर नमाज पढ़ रहे लोगों पर हमला कर दिया। जब अन्य गैर-मुस्लिम विदेशी छात्र हमारी मदद के लिए आए, तो उन पर भी हमला किया गया। उनके कमरों में तोड़फोड़ की गई, और लैपटॉप, मोबाइल फोन और दर्पण क्षतिग्रस्त हो गए।

मारपीट की इस घटना में दक्षिण अफ्रीका के दो और अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान व श्रीलंका के एक-एक छात्र घायल हुए हैं। छात्रों ने दावा किया पुलिस तब पहुंची, जब सभी हमलावर जा चुके थे। अब इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ये भी साफ नजर आ रहा है कि खड़े पांच वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गुजरात पुलिस के डीजीपी, क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट कमिश्नर और कई उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त काररवाई का निर्देश दिया।

You Might Also Like

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 IAS, आठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला
कनिष्कदेव गोरावाला मीडिया क्रिकेट : गत चैम्पियन पराड़कर एकादश का अभियान शुरू, प्रशांत मोहन व दीनबन्धु चमके
नवनियुक्त आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव का ट्विटर को संदेश – देश का कानून हर किसी को मानना होगा
केरल हाई कोर्ट ने प्रियंका गांधी को भेजा समन, वायनाड उप चुनाव में संपत्ति का ब्यौरा छुपाने का आरोप
JEE-Advanced: रजित गुप्ता ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा में किया टॉप, देवदत्ता माझी बनीं महिला टॉपर
TAGGED:5 foreign students injuredahmedabadDispute over offering Namazfight between two groupsGujarat University
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?