hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक 19 मार्च से ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक 19 मार्च से ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर
राष्ट्रीयअंतरराष्ट्रीयहिन्दी

रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक 19 मार्च से ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर

Revoi Editor
Last updated: March 18, 2025 6:04 pm
Revoi Editor
Published: March 18, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 18 मार्च।  रक्षा खुफिया एजेंसी (डीआईए) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा 19-21 मार्च तक ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा खुफिया सहयोग को और मजबूत बनाने के साथ-साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रणनीतिक संबंधों को बढ़ाना है।

उच्चस्तरीय वार्तालाप का उद्देश्य 

इस यात्रा के दौरान रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक, ऑस्ट्रेलिया के वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे, जिनमें रक्षा विभाग के उप सचिव, राष्ट्रीय खुफिया महानिदेशक, रक्षा खुफिया प्रमुख और ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल (एडीएफ) के संयुक्त संचालन प्रमुख शामिल हैं। इस उच्चस्तरीय वार्तालाप का उद्देश्य खुफिया-साझाकरण तंत्र, क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भविष्य के सहयोग के अवसरों पर चर्चा करना है।

रणनीतिक रक्षा और सुरक्षा गतिशीलता पर चर्चा में मिलेगी सहायता 

यात्रा के हिस्से के रूप में डीआईए के डीजी ऑस्ट्रेलिया के परिचालन ढांचे और संयुक्त कमान संरचनाओं के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए मुख्यालय संयुक्त संचालन कमान (एचक्यू जेओसी) का भी दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान वह ऑस्ट्रेलियाई भू-स्थानिक संगठन (एजीओ) के निदेशक के साथ बातचीत करेंगे। इसके अलावा प्रमुख अंतरराष्ट्रीय नीति थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट से होने वाले उनके वार्तालाप से रणनीतिक रक्षा और सुरक्षा गतिशीलता पर चर्चा में सहायता मिलेगी।

यह यात्रा दोनों देशों की प्रतिबद्धता को बनाएगी मजबूत

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत रक्षा संबंधों और साझा सैन्य परंपराओं का सम्मान करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा ऑस्ट्रेलियाई युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। यह शहीद सैनिकों के लिए एक विशेष श्रद्धांजलि है, जो राष्ट्र की सेवा में किए गए उनके बलिदानों के लिए आपसी सम्मान और स्मरण का प्रतीक है। यह यात्रा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खुफिया और सुरक्षा सहयोग को रेखांकित करते हुए क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता को मजबूत बनाएगी।

You Might Also Like

IRCTC की नई BETA वेबसाइट लॉन्च, कई विशेष फीचर्स के साथ 24 वर्षों के बाद हो रहा बड़ा बदलाव
नागपुर हिंसा : मास्टरमाइंड फहीम सहित 6 आरोपितों पर देशद्रोह का मामला दर्ज, अब तक 91 लोग गिरफ्तार
अभिनेता गोविंदा को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
भारत में यात्री वाहनों की बिक्री 2025-26 में तेजी से बढ़ने की उम्मीद: रिपोर्ट
इसरो के वैज्ञानिकों से मिले पीएम मोदी, कहा – जहां उतरा चंद्रयान-3 उस स्थान का नाम होगा ‘शिव शक्ति’
TAGGED:Defence Intelligence AgencyDirector Generaltour to Australia
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?