hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: एमपी चुनाव से पहले दिग्विजय सिंह की जनता से अपील – ‘भाजपा के भ्रामक प्रचार के झांसे में न आएं’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > एमपी चुनाव से पहले दिग्विजय सिंह की जनता से अपील – ‘भाजपा के भ्रामक प्रचार के झांसे में न आएं’
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

एमपी चुनाव से पहले दिग्विजय सिंह की जनता से अपील – ‘भाजपा के भ्रामक प्रचार के झांसे में न आएं’

Vinayak Barot
Last updated: October 29, 2023 11:36 am
Vinayak Barot
Published: October 29, 2023
Share
SHARE

भोपाल, 29 अक्टूबर।  मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में चल रही फूट की खबरों के बीच दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया समने आई है और उन्होंने भाजपा के भ्रामक प्रचार के झांसे में न आने की राज्य की जनता से अपील की है।

दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘मेरी सभी मतदाता भाइयों और बहनों से प्रार्थना है कि वे कांग्रेस नेताओं में फूट के बीजेपी के भ्रामक प्रचार के झांसे में न आएं। कांग्रेस एकजुट है। हम लोग सब मिलकर काम करेंगे और बीजेपी को हराएंगे। ‘जन बल’ जीतेगा, ‘धन बल’ हारेगा। मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी।”

दिग्विजय सिंह ने कहा, “मैं 30 (अक्टूबर) को दतिया जा रहा हूं। दतिया में नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ जनता में रोष है। मैं वहां जाऊंगा और जब कांग्रेस पार्टी के उमीदवार नामांकन दाखिल करेंगे तो मैं उनके साथ-साथ रहूंगा। जनता जो बदलाव चाहती है, उसी बदलाव के लिए हम जनता से अपील करते हैं कि साथियों इन भ्रामक प्रचारों से दूर रहें। बीजेपी झूठी खबरें फैलाने और छपवाने में अपने धन बल का उपयोग कर रही है। यही इनकी रणनीति रही है।”

एमपी के पू्र्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा,  “प्रदेश में या तो सरकार कांग्रेस की बनेगी या बीजेपी की बनेगी। यहां ये छोटे-छोटे दलों की कोई सरकार नहीं बनने वाली। जनता बदलाव चाहती है और ये तभी होगा, जब आप लोग 20 साल के इस कुशासन को दूर करते हुए प्रदेश में कांग्रेस का शासन लाएं। कांग्रेस के शासन और कमलनाथ के नेतृत्व में हम मिलकर काम करेंगे।” उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में 17 नवम्बर को मतदान होगा और नतीजे तीन दिसम्बर को घोषित किए जाएंगे।

You Might Also Like

तारिक रहमान को पीएम मोदी ने भारत आने का न्योता दिया, ओम बिरला ने ढाका में शपथ ग्रहण समारोह के बाद सौंपा पत्र
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का 89 वर्ष की आयु में निधन, दोपहर 2 बजे के बाद होगा अंतिम संस्कार
सुप्रीम कोर्ट से निर्वाचन आयोग को नोटिस – NOTA को सबसे ज्यादा वोट मिले तो क्या होगा?
वाराणसी में 12 वर्षों बाद लगेगा पुष्कर मेला, पूरे शहर को 4 जोन में बांटा गया, 400 से ज्यादा कर्मचारियों की लगी ड्यूटी
बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े PMLA मामले में अनिल अंबानी ईडी के समक्ष हुए पेश, जानें पूरा मामला
TAGGED:BJP's misleading propagandaCOngressdigvijay singhMP elections
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?