hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: डिप्टी सीएम फडणवीस ने दिए संकेत – लव जिहाद पर कानून ला सकती है महाराष्ट्र सरकार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > डिप्टी सीएम फडणवीस ने दिए संकेत – लव जिहाद पर कानून ला सकती है महाराष्ट्र सरकार
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

डिप्टी सीएम फडणवीस ने दिए संकेत – लव जिहाद पर कानून ला सकती है महाराष्ट्र सरकार

Vinayak Barot
Last updated: December 20, 2022 8:17 pm
Vinayak Barot
Published: December 20, 2022
Share
SHARE

मुंबई/ नागपुर, 20 दिसम्बर। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है राज्य सरकार की ओर से अंतर्धार्मिक विवाह का कोई विरोध नहीं है। अन्य राज्यों में लव जिहाद पर कुछ कानून बनाए गए हैं, उन सभी कानूनों का अध्ययन करने के बाद यदि आवश्यक हुआ तो राज्य सरकार इस पर निर्णय लेगी ताकि कोई महिला इसका शिकार न हो।

श्रद्धा हत्याकांड की जांच के लिए SIT का गठन

इससे पहले राज्य सरकार ने श्रद्धा हत्याकांड को लेकर मंगलवार को दिन में बड़ा एलान किया। इस क्रम में डिप्टी सीएम फडणवीस ने एसआईटी गठित कर बजट सत्र के पहले रिपोर्ट टेबल करने की घोषणा की है। वहीं, सरकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मामले को फास्ट-ट्रैक में चलाकर आरोपित को सख्त सजा देने की मांग भी करने वाली है।

श्रद्धा पर कोई राजनीतिक दबाव नहीं था

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘अब तक यह पाया गया है कि शिकायत वापस लेने के लिए श्रद्धा पर कोई राजनीतिक दबाव नहीं था। हम मामले की जांच कर रहे हैं। शिकायत दर्ज करने और वापस लेने के बीच महीनेभर का अंतर था, हम जांच करेंगे कि उस दौरान पुलिस ने क्या काररवाई की। एसआईटी मामला दर्ज करने में कथित देरी और श्रद्धा के पत्र वापस लेने और इसके पीछे कोई राजनीतिक दबाव होने पर भी जांच करेगी

पूनावाला ने श्रद्धा के शव के किए थे 35 टुकड़े

गौरतलब है कि श्रद्धा वालकर की हत्या करने का आरोप उसके ही लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला पर लगा है। पूनावाला ने 27 वर्षीया वालकर की कथित तौर गला घोंटकर हत्या कर दी थी और उसके शव के कथित तौर पर 35 टुकड़े कर दिए थे। इसके बाद उसने करीब तीन सप्ताह तक दक्षिणी दिल्ली के महरौली में स्थित अपने घर में 300 लीटर के फ्रिज में शव के टुकड़ों को रखा और फिर एक-एक करके वह टुकड़े अलग-अलग जगह फेंकता रहा।

You Might Also Like

टी20 विश्व कप : अफगानिस्तान से मुकाबला आज, टीम इंडिया के सामने जीत ही एकमात्र विकल्प
अवैध बोरवेल से पानी निकालना पाप, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया जोहानेसबर्ग का उदाहरण
राम मन्दिर प्राणप्रतिष्ठा: सुब्रमण्यम स्वामी का दावा- प्रधानमंत्री ने की थी देरी की कोशिश, शुक्रिया SC व Ex-CJI को कहें
रोहिंग्या शरणार्थियों को EWS फ्लैट में शिफ्ट करने के सरकार फैसले पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित व नूपुर शर्मा ने जताई नाराजगी
अखिलेश के बाद अब मायावती ने भी यूपी सरकार पर साधा निशाना, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाये ये सवाल
TAGGED:Deputy CM Fadnavislaw on love jihadMaharashtra government
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

August 7, 2026

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?