hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अयोध्या में इस बार का दीपोत्सव होगा भव्य और ऐतिहासिक : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > अयोध्या में इस बार का दीपोत्सव होगा भव्य और ऐतिहासिक : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
राष्ट्रीयहिन्दी

अयोध्या में इस बार का दीपोत्सव होगा भव्य और ऐतिहासिक : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Vinayak Barot
Last updated: October 22, 2022 5:11 pm
Vinayak Barot
Published: October 22, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 22 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश की श्रीराम नगरी अयोध्या में रविवार को आयोजित छठे दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिरकत को देखते हुए इसे भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को बताया कि दीपावली की पूर्व संध्या पर आयोजित इस बार का दीपोत्सव, भव्य और ऐतिहासिक होगा। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी खुद इस समारोह में मौजूद रहेंगे।

डिप्टी सीएम पाठक ने कहा कि दीपोत्सव की बाबत अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट आएंगे, जहां थोड़ी देर रुकने के बाद वह अयोध्या के लिए रवाना होंगे।

गौरतलब है कि दीपावली से एक दिन पहले अयोध्या में 16 लाख दीयों को एक साथ जलाकर मनाये जाने वाले दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कल देर रात मुख्यमंत्री योगी ने आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में योगी ने कहा कि इस वर्ष अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा। अयोध्या के जिला प्रशासन के साथ वर्चुअल बैठक में योगी ने निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में अयोध्या दीपोत्सव नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा, इसके मद्देनजर पूर्व निर्धारित योजना के मुताबिक इंतजाम मुकम्मल किए जाएं। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव उल्लास का पर्व है। पुलिस, आम जन की भावनाओं का ध्यान रखते हुए सहयोग करे।

मुख्यमंत्री का निर्देश दिया है कि महिलाओं, बच्चों और विदेशी कलाकारों को सुरक्षित घर तक पहुंचाने की जिला प्रशासन व्यवस्था करे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा इंतज़ाम चाक-चौबंद हों, इसमें गलती की कोई गुंजाइश न रहे। उन्होंने इसके सफल आयोजन के लिए दीपोत्सव का पूर्वाभ्यास करने का आदेश दिया।

You Might Also Like

आईटी शेयरों ने लौटाई शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 791 अंक उछला, निफ्टी 24000 के पार
‘मैं निर्दोष हूं, पैसों के लालच में फंसा दिया गया’… छांगुर बाबा का बड़ा आरोप, दो लोगों पर लगाया फंसाने का इल्जाम
अदाणी फाउंडेशन ने गौतम अदाणी के 62वें जन्मदिन पर देशभर में आयोजित किया रक्तदान अभियान
Budget Religious Travel: भारत के 5 धार्मिक स्थल जहां मिलता है मुफ्त भोजन और ठहरने की सुविधा
RAC टिकटधारक यात्रियों को राहत : अब AC कोच में मिलेगी पूरी बेडरोल किट, रेलवे ने जारी किया निर्देश
TAGGED:Brajesh PathakDeepotsav in AyodhyaDeputy CM
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशहिन्दी

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

August 10, 2026

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?