घने कोहरे ने ट्रेन की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, फ्लाइट पर भी दिखा असर, कड़ाके की ठंड की वजह से इन राज्यों में स्कूल भी बंद

नई दिल्ली, 11 जनवरी। उत्तर भारत में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। इसकी वजह से देश की अलग-अलग जगहों से दिल्ली आने वाली 24 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं, इसका असर उड़ानों पर भी देखने को मिला है। जबकि कई राज्यों में कड़ाके ठंड की वजह से स्कूल भी बंद कर दिए गए। बुधवार देर रात जब घने कोहरे ने रेलवे ट्रैक और रनवे पर अपनी दस्तक दी तो ट्रैफिक के इन दोनों संसाधनों पर की रफ्तार धीमी पड़ गई। आवाजागी करने वाले कम से कम 200 विमान देरी से संचालित हुए। इनमें डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स शामिल हैं। इसके अलावा लंबी दूरी की कम से कम 100 ट्रेनें 2 से 10 घंटे देरी से चल रही हैं। इनमें दिल्ली आने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।

  • फ्लाइट्स पर भी पड़ा असर

बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले 86 फ्लाइट्स देरी से संचालित हुईं। वहीं अन्य राज्यों से आने वाली 70 फ्लाइट्स भी प्रभावित हुईं। इसके अलावा इंटरनेशनल फ्लाइट्स की बात करें तो 56 से ज्यादा ऐसी फ्लाइट्स रहीं दो देरी का शिकार हुईं। सुबह के समय तो बहुत ही मुश्किल से विमान की आवाजाही शुरू कराई जा सकी। साथ ही 21 से ज्यादा विमानों को कैंसिल कर दिया गया।

  • जम्मू-कश्मीर में 20 तक शुष्क सर्दी से राहत नहीं

जम्मू-कश्मीर में शुष्क मौसम के बीच हाड़ कंपा देने वाली सर्दी बढ़ गई है। शीतलहर के बीच 20 जनवरी तक लोगों को शुष्क सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 17 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के चलते पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। श्रीनगर के मुकाबले जम्मू में ज्यादा ठंड है। जम्मू में बुधवार को दिन का तापमान सामान्य से 9.1 डिग्री सेल्सियस गिरकर 9 पर पहुंच गया, जबकि श्रीनगर में तापमान सामान्य से 6.8 डिग्री चढ़कर 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान माइनस में है। डल झील सहित अन्य जलस्रोतों पर बर्फ की परत जमी हुई है। लेह में मंगलवार रात का तापमान माइनस 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular