आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2022 : दिल्ली के यश की अगुआई में भारतीय टीम घोषित

नई दिल्ली, 19 दिसंबर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज में अगले वर्ष 14 जनवरी से पांच फरवरी तक आयोजित आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2022 के लिए रविवार को 17 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी। दिल्ली के यश धुल को टीम की कप्तानी सौंपी गई है जबकि आंध्र प्रदेश के एस.के. रशीद को उनका नायब बनाया गया है। आंध्र प्रदेश के एस.के. रशीद को उपकप्तान बनाया गया है। हरियाणा के दिनेश बाना और उत्तर प्रदेश के आराध्य यादव को बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल किया गया है।

कैरेबियाई द्वीप समूह के 4 देश करेंगे संयुक्त मेजबानी

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2022 के 14वें संस्करण की मेजबानी कैरेबियाई द्वीप समूह के चार देश संयुक्त रूप से करेंगे। 16 प्रतिभागी टीमों के बीच 23 दिनों में खेले जाने वाले 48 मैचों से चैंपियन का फैसला होगा। प्रतिभागी टीमों को चार ग्रुपों में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपरलीग में आगे बढ़ेंगी।

भारत सबसे ज्यादा 4 बार जीत चुका है खिताब

भारत ने अब तक सबसे ज्यादा चार बार (2000, 2008, 2012 और 2018) खिताब जीता है। इसके अलावा 2016 और न्यूजीलैंड में 2020 में आयोजित टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में भी भारत उपविजेता रहा है।

भारत के ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड और युगांडा

भारत को ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड और युगांडा के साथ रखा गया है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 15 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गयाना में करेगा और उसके बाद वह त्रिनिदाद एंड टोबैगो में 19 और 22 जनवरी को क्रमशः आयरलैंड और युगांडा से भिड़ेगा। बांग्लादेश पिछले संस्करण का चैंपियन है। उसे ग्रुप ए में इंग्लैंड, कनाडा और यूएई के साथ रखा गया है।

भारतीय अंडर-19 टीम इस प्रकार है –

यश धुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगक्रिश रघुवंशी, एस.के. रशीद (उप कप्तान), निशांत सिंधु, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, दिनेश बाना, आराध्य यादव, राज अंगद बावा, मानव पारख, कौशल तांबे, आरएस हैंगरगेकर, वासु वत्स, विक्की ओस्तवाल, रविकुमार, गर्व सांगवान।

सुरक्षित खिलाड़ी : रिशित रेड्डी, उदय सहारन, अंश गोसाई, अमृत राज उपाध्याय, पीएम सिंह राठौर।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular