‘धर्म बदलोगे तो मिलेगी सरकारी नौकरी’, यूट्यूब वीडियो दिखाकर करता था ब्रेनवॉश, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 11 जून। जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव डालने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने मोहम्मद कलीम (28) को गिरफ्तार किया है। मोहम्मद कलीम पर आराप है कि उसने चांदनी महल थाने के इलाके के तुर्कमान गेट पर बने रैन बसेरे के केयरटेकर संदीप सागर पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया और पैसों का लालच भी दिया। आरोपित ने यह भी कहा कि अगर वो धर्म बदल देगा तो वो सरकारी नौकरी भी लगवा देगा।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपित हिन्दू धर्म के बारे में भी गलत बातें बोलता था और यूट्यूब पर धार्मिक वीडियो दिखाकर हिन्दू धर्म की बहिष्कार की बात भी करता था। दिल्ली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ 9 जून को मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पर आईपीसी की धारा 153A और 295 A के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिकायत में यह भी बताया गया है कि आरोपित कलीम केयरटेकर संदीप को यू ट्यूब पर इस्लाम धर्म से संबंधित वीडियो दिखाता था और कहता था कि हिन्दू धर्म में कोई विशेषता नहीं है। वह वीडियो के माध्यम से हिंदू धर्म का बहिष्कार करने को कहता था और हिन्दू धर्म के बारे में गलत बातें बोला करता था।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में कई ऐसे धर्मांतरण वाले मामलों की खबर सुनने को मिली है। हाल ही में गाजियाबाद में ऑनलाइन गेम की आड़ में एक मौलवी सहित दो लोगों ने एक 17 साल के लड़के का न सिर्फ धर्म परिवर्तन करा दिया, बल्कि उसे पांच वक्त का नमाजी भी बना डाला।

परिवार को जब इस मामले का पता चला तो लड़के के पिता ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसके बाद इस पूरे मामले से पर्दा उठा। इतना ही नहीं इस धर्मांतरण के कनेक्शन मुंबई और दुबई से भी जु़ड़े हुए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular