1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुभांशु शुक्ला की वापसी पर जताई खुशी, कहा – ‘पूरे देश को उन पर गर्व है’
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुभांशु शुक्ला की वापसी पर जताई खुशी, कहा – ‘पूरे देश को उन पर गर्व है’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुभांशु शुक्ला की वापसी पर जताई खुशी, कहा – ‘पूरे देश को उन पर गर्व है’

0
Social Share

नई दिल्ली, 15 जुलाई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर भारत के पहले मानव मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की सकुशल वापसी पर खुशी जताई। राजनाथ सिंह ने इसी क्रम में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला से बात की और कहा कि पूरे देश को उन पर गर्व है। इसके पूर्व शुभांशु 18 दिनों बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर लौटे। शुभांशु सहित सभी चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर स्पेसक्राफ्ट ड्रैगन कैप्सू लगभग 23 घंटे के सफर बाद भारतीय समयानुसार मंगलवार को अपराह्न 3:00 बजे कैलिफोर्निया के समुद्र तट पर लैंड किया।

भारत की बढ़ती अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं के लिए एक गौरवपूर्ण कदम

राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, “ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक एक्सिओम-4 मिशन से सफल वापसी हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने न केवल अंतरिक्ष को छुआ है बल्कि भारत की आकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक उनकी यात्रा और वापसी केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है बल्कि यह भारत की बढ़ती अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं के लिए एक गौरवपूर्ण कदम है। मैं उनके भविष्य के प्रयासों में उन्हें अपार सफलता की कामना करता हूं।”

पिता शंभू दयाल ने कहा – ये भावुक पल है, बच्चे को देखकर बहुत अच्छा लगा रहा

IAF ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा, “ये भावुक पल है, बच्चे को देखकर बहुत अच्छा लगा रहा है। उसकी यात्रा अच्छी रही और हमारी बात होती रहती थी। ईश्वर को बहुत-बहुत धन्यवाद उसका मिशन पूरा हुआ। हम सभी देशवासियों का भी धन्यवाद करते हैं। हम उसका बहुत अच्छे तरीके से स्वागत करेंगे।” उन्होंने कहा, “शुभांशु सकुशल पृथ्वी पर आ गया। हमारी यही इच्छा थी कि हमारा बच्चा सकुशल पृथ्वी पर वापस आ जाए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बच्चे को आर्शीवाद दिया और हमें बधाई दी।”

मां आशा बोलीं – मैं अपनी खुशी शब्दों में बयान नहीं कर सकती

शुभांशु शुक्ला की मां आशा शुक्ला ने कहा की, “मैं इस चीज को शब्दों में बयान नहीं कर सकती हूं। जब लैंड हो रहा था, तब बस थोड़ा डर लगा था, लेकिन सब अच्छे से हो गया है। ईश्वर साथ में हैं, उन्होंने उसे वहां पहुंचाया था और उन्होंने ही उसे सुरक्षित लैंड कराया है। पीएम मोदी ने भी बधाई दी और हमें बहुत अच्छा लग रहा है हम इसका वर्णन नहीं कर सकते।” वहीं, शुभांशु शुक्ला की बहन शुचि मिश्रा ने कहा, “वो वापस आ गए हैं। यह पूरे देश के लिए बहुत गौरव का क्षण है, हम बहुत उत्साहितहैं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code