hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टाटा ओपन महाराष्ट्र : गत चैपियन जिरी वेस्ली भी बाहर, क्वालीफायर येमेर एक और उलटफेर से सेमीफाइनल में
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > टाटा ओपन महाराष्ट्र : गत चैपियन जिरी वेस्ली भी बाहर, क्वालीफायर येमेर एक और उलटफेर से सेमीफाइनल में
खेलहिन्दी

टाटा ओपन महाराष्ट्र : गत चैपियन जिरी वेस्ली भी बाहर, क्वालीफायर येमेर एक और उलटफेर से सेमीफाइनल में

Vinayak Barot
Last updated: February 4, 2022 11:49 pm
Vinayak Barot
Published: February 4, 2022
Share
SHARE

पुणे, 4 फरवरी। दक्षिण एशिया की इकलौती एटीपी टूर 250 स्पर्धा यानी टाटा ओपन महाराष्ट्र टेनिस टूर्नामेंट में शुक्रवार का दिन उलटफेरों से भरपूर रहा। इस दौरान गत चैंपियन व दूसरी सीड चेक स्टार जिरी वेस्ली बाहर हुए तो द्वितीय नामांकित इतालवी लोरेंजो मुसेटी को मायूस होना पड़ा जबकि 24 घंटे पहले टॉप सीड रूसी असलान करात्सेव को हतप्रभ करने वाले स्वीडिश क्वालीफायर एलियास येमेर ने एक और उलटफेरयुक्त जीत से सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया। उखाड़-पछाड़ के बीच सेमीफाइनल में अब छठे वरीय फिनलैंड के एमिल रुसुवुरी के रूप में सिर्फ एक सीड बची है।

गैर वरीय रुसुवुरी ने वेस्ली को सीधे सेटों में मात दी

बालेवाड़ी स्टेडियम में खेले गए दिन के दूसरे क्वार्टर फाइनल में 80वें क्रम को जिरी वेस्ली को रुसुवुरी ने ही सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से मात दी। 77 मिनट में जीत हासिल करने वाले 87वीं रैंकिंग के 22 वर्षीय रुसुवुरी की अब फाइनल में प्रवेश के लिए पोलैंड के 26 वर्षीय खिलाड़ी कामिल माजरक से होगा।

माजरक से तीन सेटों में हारे दूसरी सीड मुसेटी

विश्व रैंकिंग में 95वें क्रम के माजरक ने दिन के पहले मैच में जबर्दस्त उलटफेर करते हुए 6-2, 6-7 (5), 6-4 की जीत से 66वीं विश्व रैंकिंग वाले लोरेंजो मुसेटी को किनारे लगाया। शीर्ष-100 में जगह बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी 19 वर्षीय मुसेटी ने पहला सेट गंवाने के बाद दूसरा सेट टाईब्रेकर  जीता तो लगा कि वह वापसी कर ले जाएंगे। लेकिन माजरक ने तीसरे सेट में फिर अपनी लय वापस पाई और मैच अपने नाम कर लिया।

हार के बाद मुसेटी ने कहा, ‘वह (माजरक) वास्तव में अच्छी सर्विस कर रहे थे। मैं परेशान हूं क्योंकि मैच का अंत तक इतना करीबी रहा। मुझे लगता है कि मैं तीसरे सेट में बेहतर खेल रहा रहा था और मुझे लगा कि मैं जीत सकता हूं। फिलहाल, मैं मैच को लेकर दुखी हूं। लेकिन मुझे अपनी गलतियों को सुधारना होगा और अगले हफ्ते एक बेहतर खिलाड़ी बनकर सामने आना होगा।’

येमेर की सेमीफाइनल में सौसा से मुलाकात

उधर विश्व रैंकिंग में 163वें नंबर के 25 वर्षीय स्वीडिश जॉएंट किलर येमेर ने अपना पराक्रम जारी रखते हुए आठवीं सीड और 93वें क्रम के इतालवी स्टेफानो ट्रावाग्लिया को 6-4, 7-6 (4) से परास्त कर अपना सफर सेमीफाइनल तक पहुंचाया। 25 वर्षीय येमेर की टक्कर अब एक अन्य गैरवरीय खिलाड़ी पुर्तगाल के जोआव सौसा से होगी। 137वें क्रम के सौसा ने पांचवें वरीय जर्मनी के  डेनियल आल्टमायर को 6-2, 6-3 से शिकस्त दी और एटीपी टूर में 20वां सेमीफाइनल खेलने का अधिकार पाया।

श्रीराम-विष्णु की जोड़ी युगल सेमीफाइनल में टॉप सीड से परास्त

इस बीच युगल में भारत के एन. श्रीराम बालाजी और विष्णु वर्धन की जोड़ी सेमीफाइनल में पराजय के साथ बाहर हो गई। ल्यूक सेविल और जॉन-पैट्रिक स्मिथ की शीर्ष वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने श्रीराम व विष्णु को सिर्फ 62 मिनट में -2, 6-4 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता में अब भारत की इकलौती चुनौती रोहन बोपन्ना और रामकुमार रामनाथन के रूप में बची है। दूसरी सीड भारतीय जोड़ी शनिवार को सेमीफाइनल में फ्रांस के साडियो डौम्बिया और फैबियन रेबौल से खेलेगी।

You Might Also Like

गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश से सड़कें जलमग्न, नदियां उफान पर, 37 बांधों को लेकर हाई अलर्ट
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में आदमखोर बाघ पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
स्थापना दिवस पर बोले अमित शाह – सीआईएसएफ ने नक्सली और आतंकियों का किया सफाया
अहमदाबाद विमान हादसा : पूर्व सीएम विजय रूपाणी का राजकोट में होगा अंतिम संस्कार
विधानसभा चुनाव 2026 : चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, मतदान के दिन कर्मचारियों को मिलेगा सवेतन अवकाश
TAGGED:defending champion Jiri VeselyN. Shriram Balajipunequalifier Elias YmerTata Open MaharashtratennisVishnu Vardhan
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?