hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: डेविस कप : दक्षिणेश्वर पदार्पण में चमके, नागल की जीत से वापसी, भारत को पहले दिन स्विट्जरलैंड पर 2-0 से बढ़त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > डेविस कप : दक्षिणेश्वर पदार्पण में चमके, नागल की जीत से वापसी, भारत को पहले दिन स्विट्जरलैंड पर 2-0 से बढ़त
खेलहिन्दी

डेविस कप : दक्षिणेश्वर पदार्पण में चमके, नागल की जीत से वापसी, भारत को पहले दिन स्विट्जरलैंड पर 2-0 से बढ़त

Revoi Editor
Last updated: September 13, 2025 2:49 am
Revoi Editor
Published: September 13, 2025
Share
SHARE

बील (स्विट्जरलैंड), 12 सितम्बर। रिजर्व खिलाड़ी के रूप में चयनित दक्षिणेश्वर सुरेश जहां पदार्पण मैच में ही चकम उठे और स्विट्जरलैंड की ऊंची रैंकिंग वाले जेरोम काइम को सीधे सेटों में हरा दिया वहीं सुमित नागल ने डेविस कप में जीत से वापसी की और भारत ने शुक्रवार को यहां विश्व ग्रुप एक टाई के पहले दिन यूरोपीय टीम के खिलाफ 2-0 की अहम बढ़त हासिल कर ली।

कप्तान रोहित राजपाल ने आर्यन शाह की जगह दक्षिणेश्वर पर भरोसा जताया और चेन्नई के इस लंबे कद के 25 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने उन्हें निराश नहीं किया। उन्होंने स्विस टेनिस एरेना के इनडोर हार्ड कोर्ट पर 155वीं रैंक वाले काइम को शुरुआती एकल रबर में 7-6 (5) 6-3 से शिकस्त दी। एटीपी रैंकिंग में दक्षिणेश्वर 626वें स्थान पर हैं, लेकिन उनका खेल इस कम रैंकिंग से कहीं बेहतर था। उन्होंने नेट का शानदार इस्तेमाल कर अपने प्रतिद्वंद्वी को परेशान किया।

India takes a commanding 2–0 lead in the Davis Cup World Group I tie…🙌🎾🇮🇳
Dakkhineswar Suresh gave India the perfect start, defeating Jerome Kym 7-6, 6-3.
Sumit Nagal, followed up with a strong 6-3, 7-6 win over Andrea Huesler.
Team India is in full flow! 🔥🇮🇳@DavisCup pic.twitter.com/9lzIOQ4lw1

— All India Tennis Association (@AITA__Tennis) September 12, 2025

वहीं पिछले वर्ष शीर्ष 100 में रहने के बाद अब शीर्ष 300 में बने रहने के लिए संघर्षरत 290वीं रैंकिग के 28 वर्षीय नागल ने मार्क-एंड्रेया ह्यूस्लर को 6-3, 7-6 (4) से हराकर इस वैश्विक टीम टेनिस स्पर्धा में जीत से वापसी की, और भारत को 2-0 की बढ़त दिलाने के साथ पहले दिन का समापन किया।

यूरोपीय धरती पर यादगार जीत हासिल करने के करीब भारत

भारत अब यूरोपीय धरती पर एक यादगार डेविस कप जीत हासिल करने के बहुत करीब है क्योंकि उसे शनिवार को होने वाले तीन मैचों में से सिर्फ एक में जीत हासिल करनी होगी। एन श्रीराम बालाजी और ऋत्विक बोलिपल्ली की टीम उलट एकल से पहले जैकब पॉल और डोमिनिक स्ट्राइकर से भिड़ेगी। आवश्यक हुआ तो पहले उलट एकल में सुमित नागल का सामना जेरोम काइम से होगा जबकि दूसरे व अंतिम उलट एकल में दक्षिणेश्वर की मार्क-एंड्रेया ह्यूस्लर से मुलाकात होगी।

यूरोपीय टीमों के खिलाफ अब तक खराब ही रहा है भारत का रिकॉर्ड

भारतीय डेविस कप टीम की यात्रा इतिहास पर नजर डालें तो पता चलता है कि उसने दौरे के दौरान उज्बेकिस्तान और कजाखस्तान जैसी मजबूत एशियाई टीमों को हराया था, लेकिन जब यूरोपीय टीम की बात आती है तो उसका रिकॉर्ड खराब ही रहा है।

भारत ने पिछली बार 1993 में कान्स में किसी यूरोपीय टीम को हराया था, जब लिएंडर व रमेश कृष्णन की अगुअई में टीम ने क्वार्टर फाइनल में फ्रांस को 3-2 से हराया था। इस सदी की शुरुआत से भारत को स्वीडन (2024), डेनमार्क (2023), नॉर्वे (2022), फिनलैंड (2021), क्रोएशिया (2020), इटली (2019), सर्बिया (2018, 2011), कनाडा (2017), रूस (2010), रोमानिया (2008), स्वीडन (2005), नीदरलैंड (2003) और स्वीडन (2000) से विदेशी मैदानों में हार मिली है। भारत ने हालांकि 2022 में नई दिल्ली में घरेलू मैदान पर डेनमार्क को हराया था।

You Might Also Like

TCS को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, ट्रेड सीक्रेट मामले की याचिका खारिज, 220 मिलियन डॉलर का हुआ नुकसान
पश्चिम बंगाल में पहले चरण व तमिलनाडु में सभी सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, 23 अप्रैल को मतदान
महाराष्ट्र: डिप्टी सीएम शिंदे का एक्स हैंडल हैक, हैकर्स ने शेयर किए पाकिस्तान और तुर्की के झंडों वाले पोस्ट
भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार नहीं किए रामदेव और बालकृष्ण के हलफनामे
दिल्ली आबकारी केस : सीएम केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट 10 मई को सुनाएगा फैसला
TAGGED:Dakshineshwar shines in debutDavis CupIndia take 2-0 lead over SwitzerlandNagal makes a winning comebacktennis
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News

गृह मंत्री अमित शाह ने सरदार पटेल की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि, कही ये बड़ी बात

sanket
sanket
October 31, 2021
ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण में कोर्ट का फैसला – नहीं हटाए जाएंगे कोर्ट कमिश्नर, 17 मई से पहले सर्वे पूरा करने का आदेश
अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर बड़ा खुलासा : लैब से हुई कैमिकल की चोरी, धमाके वाले दिन से कई डॉक्टर गायब, क्लास-ड्यूटी छोड़ी
वित्तीय वर्ष के अंतिम कारोबारी दिन शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 72000 के नीचे, निफ्टी 488 अंक टूटा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर हुई बढ़ोत्तरी, जानें कुछ प्रमुख शहरों के रेट
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?