hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टाटा आईपीएल :  सीएसके को झटका, चोटिल दीपक चाहर पूरे सत्र के लिए बाहर, प्रशंसकों के लिए लिखी भावुक पोस्ट
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > टाटा आईपीएल :  सीएसके को झटका, चोटिल दीपक चाहर पूरे सत्र के लिए बाहर, प्रशंसकों के लिए लिखी भावुक पोस्ट
खेलहिन्दी

टाटा आईपीएल :  सीएसके को झटका, चोटिल दीपक चाहर पूरे सत्र के लिए बाहर, प्रशंसकों के लिए लिखी भावुक पोस्ट

Vinayak Barot
Last updated: April 16, 2022 2:15 pm
Vinayak Barot
Published: April 16, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 16 अप्रैल। टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शुरुआती चार मैचों में पराजय के बाद मिली पहली जीत से रिद्म पाने की कोशिश कर रहे चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को उस समय बड़ा झटका लगा, जब उसके बेहतरीन ऑलराउंडर दीपक चाहर चोट की वजह से पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए।

आईपीएल से बाहर होने के बाद दीपक चाहर ने अपने प्रशंसकों के लिए एक भावुक संदेश लिखा है। इस संदेश में उन्होंने आईपीएल नहीं खेल पाने के लिए फैंस से माफी मांगी है। साथ ही इसमें उन्होंने लिखा है कि वह अब और बेहतर और मजबूत होकर क्रिकेट में वापसी करेंगे। सीएसके ने दीपक को आईपीएल की मेगा नीलामी में 14 करोड़ में खरीदा था।

‘अब मैं और बेहतर व मजबूत होकर वापसी करूंगा‘

चाहर ने अपनी इस पोस्ट में लिखा, ‘मुझे माफ कीजिएगा। एक चोट के कारण मैं आईपीएल के इस सीजन में नहीं खेल पाउंगा। मैं खेलना चाहता था, लेकिन यह हो न सका। अब मैं और बेहतर व मजबूत होकर वापसी करूंगा, जैसा कि मैं हर बार करता भी आया हूं। इतने प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। मुझे आपकी दुआओं की जरूरत है।’

pic.twitter.com/MDW6ZWeqtA

— Deepak chahar 🇮🇳 (@deepak_chahar9) April 15, 2022

पैर की चोट ठीक होने के बाद पीठ चोटिल कर बैठे

उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष गत 20 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में टी-20 सीरीज के दौरान दीपक चाहर पैर में चोट खा बैठे थे।  क्वाड्रिसेप्स मसल्स में चोट के चलते वह रीहैब के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी में थे। यहां पैर की चोट तो तेजी से ठीक हुई। लेकिन फिर वह अपनी पीठ चोटिल कर बैठे। इसी वजह से वह अब आईपीएल के इस सीजन में खेलने के लिए सक्षम नहीं हैं।

मीडिया की खबरों के अनुसार दीपक चाहर की यह चोट भारतीय टीम को भी बड़ा झटका दे सकती है। दरअसल, अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप खेला जाना है। भारतीय टीम भी टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी में से जुट गई है। ऐसे में दीपक चाहर का चोट के कारण क्रिकेट से चार महीने बाहर होना टीम के लिए आघात प्रदान करने वाला होगा।

You Might Also Like

मूसलाधार बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, बिना बिजली के रास्ते में रुकी मोनोरेल, क्रेन से निकाले गए 442 यात्री
पीएम मोदी की हुंकार – त्रिपुरा में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनेगी
भारत में कोरोना संकट : एक दिन में 73.50 लाख लोगों का टीकाकरण, कुल संख्या 54.38 करोड़ के पार
चार बच्चों की मौत के बाद लोकबंधु अस्पताल पहुंचे मुख्‍यमंत्री योगी, हालातों का लिया जायजा
IIT बीएचयू दुष्कर्म मामला : आरोपितों के भाजपा से जुड़ाव पर अखिलेश और अजय राय ने साधा निशाना
TAGGED:Chennai Super KingsCSK Deepak ChaharDeepak Chahar Injuredtata ipl
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?