hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आईपीएल 2021 : धोनी एंड कम्पनी नौवीं बार फाइनल में, पहले क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स परास्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > आईपीएल 2021 : धोनी एंड कम्पनी नौवीं बार फाइनल में, पहले क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स परास्त
खेलहिन्दी

आईपीएल 2021 : धोनी एंड कम्पनी नौवीं बार फाइनल में, पहले क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स परास्त

Vinayak Barot
Last updated: October 11, 2021 12:28 am
Vinayak Barot
Published: October 11, 2021
Share
SHARE

दुबई, 10 अक्टूबर। लीग चरण के अंतिम तीन मैचों में शिकस्त झेलने के बाद तीन बार के पूर्व चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने रविवार की रात यहां सारी कसर निकाली और अंतिम ओवर तक खिंचे पहले क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के फाइनल में नौवीं बार प्रवेश कर लिया।

What a game of cricket that was! #CSK, they are now in Friday's Final of #VIVOIPL pic.twitter.com/eiDV9Bwjm8

— IndianPremierLeague (@IPL) October 10, 2021

सीएसके ने दो गेंदों के शेष रहते 4 विकेट से दर्ज की रोमांचक जीत

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य लीग चरण की शीर्षस्थ टीम दिल्ली कैपिटल्स ने ओपनर पृथ्वी शॉ व कप्तान ऋषभ पंत के अर्धशतकों से निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 172 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। जवाबी काररवाई में सीएसके ने ‘मैन ऑफ द मैच’ ऋतुराज गायकवाड़ और रॉबिन उथप्पा के बीच शतकीय भागीदारी की मदद से छह विकेट पर 173 रन बनाकर दो गेंदों के शेष रहते रोमांचक जीत दर्ज की।

ऋतुराज व उथप्पा ने शतकीय भागीदारी से लिखी जीत की पटकथा

देखा जाए तो पुणे के 24 वर्षीय होनहार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (70 रन, 50 गेंद, दो छक्के, पांच चौके) और रॉबिन उथप्पा (63 रन, 44 गेंद, दो छक्के, सात चौके) की विस्फोटक अर्धशतकीय पारियों एवं उनके बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 110 रनों की तेज साझेदारी से सीएसके की जीत की कहानी  लिखी जा चुकी थी।

कप्तान धोनी ने अंतिम ओवर में जड़ा विजयी चौका

हालांकि 14वें ओवर में 113 के योग पर टॉम करन (3-29) ने रॉबिन को अपना दूसरा शिकार बनाया तो चेन्नई की टीम अचानक लड़खड़ाती दिखी और 47 रनों के भीतर पांच बल्लेबाज लौट गए। इनमें गायकवाड़ और मोईन अली (16) के विकेट भी शामिल थे। लेकिन अंतिम ओवरों में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 18 रन, छह गेंद, एक छक्का, तीन चौके) ने तेज हाथ दिखाते हुए दल की जीत को अंतिम स्पर्श दिया। उन्होंने अंतिम ओवर लेकर आए टॉम करन की चौथी गेंद पर विजयी चौका जड़ा। दूसरे छोर पर मौजूद रविंद्र जडेजा को खेलने का मौका ही नहीं मिला।

पृथ्वी और पंत ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया था चुनौतीपूर्ण स्कोर

इसके पूर्व ओपनर पृथ्वी शॉ (60 रन, 34 गेंद, तीन छक्के, सात चौके) और कप्तान ऋषभ पंत (नाबाद 51 रन, 35 गेंद, दो छक्के, तीन चौके) के अर्धशतकीय प्रहारों एवं पंत व सिमरॉन हेटमायर (37 रन, 24 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) के बीच पांचवें विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी से दिल्ली की टीम 170 के पार पहुंची थी। लेकिन ऋतुराज व उथप्पा के बाद धोनी ने कैपिटल्स के प्रयासों पर पानी फेर दिया।

आरसीबी व केकेआर आज एलिमिनेटर में आमने-सामने

दिल्ली को अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच सोमवार को शारजाह में खेले जाने वाले एलिमिनेटर का इंतजार करना होगा। उस मैच की विजेता टीम से दिल्ली कैपिटल्स की शारजाह में ही 13 अक्टूबर को दूसरे क्वालीफायर में टक्कर होगी। उस मैच की विजेता टीम 15 अक्टूबर को यहीं खेले जाने वाले फाइनल में सीएसके को चुनौती देगी।

You Might Also Like

FIFA विश्व कप 2026 : मेसी के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बीच गत चैम्पियन अर्जेंटीना की संघर्षपूर्ण वापसी, मिस्र को हरा क्वार्टर फाइनल में
लोकप्रिय टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम दीपेश भान का निधन, क्रिकेट खेलते वक्त लगी थी चोट
खरगे ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- तीस लाख पद रिक्त, लेकिन भर्ती के नाम पर युवाओं की आंख में धूल झोंक रही सरकार
श्रम मंत्रालय ने कहा – प्रवासी कामगारों के पलायन की खबरें निराधार, देश में कारोबार की स्थिति सामान्य
EPFO ने अपने सदस्यों को किया सतर्क : एजेंटों से बचें, आधिकारिक पोर्टल और उमंग एप से लें मुफ्त सेवाएं
TAGGED:Chennai Super KingsCricketCSKDelhi CapitalsIPL 2021
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

August 8, 2026

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?