1. Home
  2. हिंदी
  3. महत्वपूर्ण
  4. कहानियां
  5. भारत में कोरोना संकट : रिकवरी दर 93% के ऊपर, एक्टिव रेट 6% से नीचे, मृतकों की संख्या 41 दिनों में सबसे कम
भारत में कोरोना संकट : रिकवरी दर 93% के ऊपर, एक्टिव रेट 6% से नीचे, मृतकों की संख्या 41 दिनों में सबसे कम

भारत में कोरोना संकट : रिकवरी दर 93% के ऊपर, एक्टिव रेट 6% से नीचे, मृतकों की संख्या 41 दिनों में सबसे कम

0
Social Share

नई दिल्ली, 4 जून। भारत के ज्यादातर हिस्सों में कोविड-19 महामारी के सिकुड़ते दायरे का ही नतीजा है कि अब स्वस्थ होने वालों की दर 93 फीसदी से ऊपर जा पहुंची है जबकि इलाजरत मरीजों की दर छह फीसदी से नीचे जा गिरी है। इसी क्रम में संक्रमण से मरने वालों का दैनिक आंकड़ा 41 दिनों में सबसे कम दर्ज किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को पूर्वाह्न जारी ताजा आंकड़ों में यही जानकारी दी है।

मंत्रालय की बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 1,32,364 नए केस दर्ज किए गए तो 2,07,071 लोग स्वस्थ घोषित किए गए। इस दौरान गुरुवार को 2,713 लोगों की मौत हुई। अंतिम बार गत 24 अप्रैल को 2,761 मौतें हुई थी।

देश में अब तक 2.85 करोड़ से ज्यादा कुल 2,85,74,350 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 2.65 करोड़ से ज्यादा कुल 2,65,97,655 लोग स्वस्थ घोषित किए जा चुके हैं। स्वस्थ होने वालों की दर अब 93.08 प्रतिशत है।

देश में अब तक 3.40 लाख से ज्यादा लोगों की मौत

हालंकि 1.19 फीसदी की दर से अब तक 3.40 लाख से ज्यादा कुल 3,40,702 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मामलों की बात करें तो गुरुवार को इसमें 77,420 की गिरावट दर्ज की गई और अब 5.73 फीसदी की दर से कुल 16,35,933 लोगों का होम आइसोलेशन या विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

24 घंटे के अंदर 28.75 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी बताया कि बीते 24 घंटे के भीतर देशभर में 28.75 लाख से ज्यादा कुल 28,75,286 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन की डोज दी गई। इसके साथ ही अब तक 22.41 करोड़ से ज्यादा कुल 22,41,09,448 लोग वैक्सिनेशन का लाभ ले चुके हैं।

दूसरी तरफ आईसीएमआर के आंकड़ों के अनुसार तीन जून को 20,75,428 लोगों की कोरोना टेस्टिंग की गई। इसके साथ ही अब तक 35.74 करोड़ से ज्यादा कुल 35,74,33,846 लोगों की जांच की जा चुकी है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code