1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में कोरोना संकट : केरल, महाराष्ट्र व कर्नाटक सहित 17 राज्यों में बढ़े नए मामले, एक्टिव केस 4.13 लाख के पार
भारत में कोरोना संकट : केरल, महाराष्ट्र व कर्नाटक सहित 17 राज्यों में बढ़े नए मामले, एक्टिव केस 4.13 लाख के पार

भारत में कोरोना संकट : केरल, महाराष्ट्र व कर्नाटक सहित 17 राज्यों में बढ़े नए मामले, एक्टिव केस 4.13 लाख के पार

0
Social Share

नई दिल्ली, 2 अगस्त। देश में कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर आने की आहट के बीच बीते 24 घंटे के भीतर केरल, महाराष्ट्र व कर्नाटक सहित 17 राज्यों में नए संक्रमितों की बढ़ी संख्या दर्ज की गई। इसके चलते एक्टिव केस यानी इलाजरत मरीजों की संख्या भी 4.13 लाख के पार जा पहुंची है।

देश में लगातार छठे दिन 40 हजार से ज्यादा नए केस

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को उपलब्ध कराई गई नवीनतम जानकारी के अनुसार देश में रविवार को कोरोना संक्रमण के 40,134 नए मामले सामने आए। यह लगातार छठा दिन था, जब 40 हजार से ज्यादा नए संक्रमित पाए गए। इसके सापेक्ष 36,946 लोग स्वस्थ घोषित किए गए जबकि 422 लोगों की मौत हुई।

राष्ट्रीय स्तर पर अब तक लगभग 3.17 करोड़ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि 3.08 करोड़ से ज्यादा लोग इस महामारी से निजात पाई है। इस दौरान 4.24 लाख से ज्यादा जानें भी जा चुकी हैं। एक्टिव केस में 2,766 की वृद्धि के साथ एक अगस्त तक देश में 4,13,718 इलाजरत मरीज थे।

कुल नए संक्रमितों के 87 मामले इन छह राज्यों से

हालांकि देश में दैनिक आधार पर कुल नए संक्रमितों में लगभग 87 फीसदी (86.70) मामले छह राज्यों से आए, जिनमें केरल (20,728 नए केस), महाराष्ट्र (6,479), आंध्र प्रदेश (2,287), तमिलनाडु (1,990), कर्नाटक (1,875) व ओड़िशा (1,437) शामिल हैं। अन्य राज्यों में नए संक्रमितों की संख्या एक हजार से कम रही।

इनमें केरल इकलौता राज्य है, जहां लगातार छठे दिन 20 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए और यह लगातार छठा दिन था, जब कुल नए संक्रमितों के लगभग 50 फीसदी मामले अकेले इसी राज्य से आए। मृतकों का आंकड़ा देखें तो रविवार को यह संख्या सिर्फ महाराष्ट्र में 100 से ज्यादा दर्ज की गई।

केरल में इलाजरत मरीजों की संख्या 1.67 लाख से ज्यादा

राज्यों में इलाजरत मरीजों की बात करें तो केरल में 2,880 की दैनिक बढ़ोतरी के बाद कुल संख्या 1,67,891 तक जा पहुंची है। महाराष्ट्र में भी दिनभर में 2,220 एक्टिव केस बढ़े, जिसके बाद रविवार को कुल इलाजरत मरीज 82,350 रहे। कर्नाटक में 348 की दैनिक वृद्धि रही जबकि छत्तीसगढ़, मेघालय, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर सहित 14 राज्यों में 100 से कम दैनिक एक्टिव केस बढ़े।

इस बीच रविवार को अवकाश के दिन लगभग 17 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ। इसके साथ ही 197 दिनों में 47.22 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। दूसरी तरफ दिनभर में 14.28 लाख लोगों के सैम्पल की जांच की गई। इसके साथ ही एक अगस्त तक 46.94 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोविड आंकड़ों पर एक नजर –

24 घंटे के दौरान नए संक्रमित : 40,134

24 घंटे के दौरान स्वस्थ मरीज : 36,946

24 घंटे के दौरान कुल मौतें : 422

अब तक कुल संक्रमित : 3,16,95,958

अब तक कुल स्वस्थ : 3,08,57,467      

रिकवरी दर 97.35%

अब तक कुल मौतें : 4,24,773

मृत्यु दर 1.34%

इलाजरत मरीज : 4,13,718 (दैनिक वृद्धि 2,766)

सक्रियता दर : 1.31%

24 घंटे के दौरान टीककरण : 17,06,598

197 दिनों में कुल टीकाकरण : 47,22,23,639

24 घंटे के दौरान सैम्पल की जांच : 14,28,984    

अब तक कुल सैम्पल की जांच : 46,94,40,821.

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code