1. Home
  2. हिन्दी
  3. महत्वपूर्ण
  4. कहानियां
  5. भारत में कोरोना संकट : लगातार दूसरे दिन 1 लाख से कम नए केस, सक्रिय मामलों में 2 माह के अंदर 67% की कमी
भारत में कोरोना संकट : लगातार दूसरे दिन 1 लाख से कम नए केस, सक्रिय मामलों में 2 माह के अंदर 67% की कमी

भारत में कोरोना संकट : लगातार दूसरे दिन 1 लाख से कम नए केस, सक्रिय मामलों में 2 माह के अंदर 67% की कमी

0
Social Share

नई दिल्ली, 9 जून। पूर्वोत्तर के कुछ क्षेत्रों में कोविड-19 के नए संक्रमितों की संख्या अब भी मामूली तौर पर बढ़ रही है, लेकिन देश के अधिसंख्य हिस्सों में महामारी का प्रकोप तेजी से कम हो रहा है। इसका अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है कि राष्ट्रीय स्तर पर लगातार दूसरे दिन एक लाख से कम नए मामले सामने आए जबकि इलाजरत मरीजों की संख्या में दो माह के अंदर 67 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से  बुधवार को उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान 92,596 नए केस दर्ज किए गए जबकि 1,62,664 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए। इस दौरान 2,219 लोगों की मौत भी हुई।

अब तक 2.90 करोड़ से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि

मंत्रालय के अनुसार देशभर में अब तक 2.90 करोड़ से ज्यादा कुल 2,90,89,09 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 2.75 करोड़ से ज्यादा कुल 2,75,04,126 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं। स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों की 94.55 फीसदी है।हालांकि मृत्यु दर भी बढ़कर अब 1.22 प्रतिशत हो गई है। अब तक देश में 3.53 लाख से ज्यादा कुल 3,53,528 मौतें हो चुकी हैं।

संक्रिय मामलों की संख्या गिरकर 12.31 लाख

इस बीच सक्रिय मामलों में 72,287 की दैनिक गिरावट दर्ज की गई। अब कुल संक्रमितों की 4.23 फीसदी की दर से देश में 12,31,415 मरीज इलाजरत हैं। वस्तुतः दो माह के भीतर सक्रिय मामलों की संख्या में 67.13 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। विगत 10 अप्रैल को देशभर में इलाजरत मरीजों की अधिकतम संख्या 37,45,237 तक जा पहुंची थी।

24 घंटे में 27.76 लाख लोगों का टीकाकरण

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान 27,76,096 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन दी गई। इसके साथ ही देश में अब 23,90,58,360 लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज दी जा चुकी है।

8 जून तक 37 करोड़ से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच

दूसरी तरफ आईसीएमआर के आंकड़ों के अनुसार आठ जून तक 37 करोड़ से ज्यादा कुल 37,01,93,563 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें मंगलवार की 19,85,967 टेस्टिंग शामिल है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code