hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत में कोरोना संकट : केरल सहित 17 राज्यों में बढ़े एक्टिव केस, रिकवरी रेट 97.37 फीसदी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > भारत में कोरोना संकट : केरल सहित 17 राज्यों में बढ़े एक्टिव केस, रिकवरी रेट 97.37 फीसदी
राष्ट्रीयहिन्दी

भारत में कोरोना संकट : केरल सहित 17 राज्यों में बढ़े एक्टिव केस, रिकवरी रेट 97.37 फीसदी

Vinayak Barot
Last updated: August 5, 2021 3:28 pm
Vinayak Barot
Published: August 5, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 5 अगस्त। दक्षिणी राज्य केरल में कोविड-19 महामारी अपने पांव पसारती जा रही है। इस क्रम में लगातार दूसरे दिन प्रदेश में 20 हजार से ज्यादा नए संक्रमित पाए गए। इसका सीधा असर राष्ट्रीय आंकड़ों पर भी पड़ रहा है क्योंकि देश में भी लगातार दूसरे दिन 40 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए। हालांकि बुधवार को 40 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ भी घोषित किए गए जबकि 533 लोगों की मौत हुई।

केरल में इलाजरत मरीजों की संख्या 1.76 लाख से ज्यादा

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार 24 घंटे के दौरान केरल में 22,414 नए संक्रमित मिले तो 19,478 लोग स्वस्थ हुए जबकि 108 लोगों की मौत हुई। एक्टिव केस में 2,828 की दैनिक वृद्धि के साथ बुधवार तक राज्य में इलाजरत मरीजों की संख्या बढ़कर 1.76 लाख से ज्यादा 1,76,564 तक जा पहुंची थी।

24 घंटे के दौरान 17 राज्यों में बढ़े एक्टिव केस

केरल सहित 17 राज्यों में 24 घंटे के दौरान एक्टिव मामले बढ़े। हालांकि केरल व मिजोरम (402) को छोड़ किसी भी राज्य में 100 से ज्यादा दैनिक वृद्धि नहीं रही, फिर भी इन राज्यों में हिमाचल प्रदेश (94), नगालैंड (60), तेलंगाना (26), कर्नाटक (25), छत्तीसगढ़ (25), पुड्डुचेरी (22), जम्मू-कश्मीर (21), गोवा (19) मध्य प्रदेश (16), उत्तर प्रदेश व आंध्र प्रदेश (14-14) आदि शामिल हैं, जहां दैनिक आधार पर सक्रिय मामले बढ़े।

राष्ट्रीय स्तर पर 42,982 नए केस, 41,726 स्वस्थ

मंत्रालय के अनसार देशभर में 24 घंटे के भीतर 42,982 नए केस पाए गए तो 41,726 मरीज स्वस्थ हुए। देश में अब तक 3.18 करोड़ से ज्यादा लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि 3.09 करोड़ से ज्यादा लोग इस जानलेवा महामारी से निजात पा चुके हैं। हालांकि इस दौरान 4.26 लाख से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है। एक्टिव केस में 723 की मामूली वृद्धि के बीच बुधवार तक देश में लगभग 4.11 लाख मरीज इलाजरत थे।

देशभर में अब तक 48.93 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण

इस बीच टीकाकरण अभियान के तहत 201 दिनों में 48.93 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज दी जा चुकी है। इनमें बुधवार को टीके की खुराक लेने वाले 37.55 लाख लोग भी शामिल हैं। इसी क्रम में 24 घंटे के भीतर 16.64 लाख लोगों की जांच की गई। इसके साथ ही चार अगस्त तक 47.46 करोड़ से ज्यादा लोगों के सैम्पल की जांच की जा चुकी है।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोविड आंकड़ों पर एक नजर –

24 घंटे के दौरान नए संक्रमित : 42,982

24 घंटे के दौरान स्वस्थ मरीज : 41,726

24 घंटे के दौरान कुल मौतें : 533

अब तक कुल संक्रमित : 3,18,12,114

अब तक कुल स्वस्थ : 3,09,74,748      

रिकवरी दर : 97.37%

अब तक कुल मौतें : 4,26,290

मृत्यु दर : 1.34%

इलाजरत मरीज : 4,11,076 (दैनिक वृद्धि 723)

सक्रियता दर : 1.29%

24 घंटे के दौरान टीककरण : 37,55,115

201 दिनों में कुल टीकाकरण : 48,93,42,295

24 घंटे के दौरान सैम्पल की जांच : 16,64,030    

अब तक कुल सैम्पल की जांच : 47,46,01,664.

You Might Also Like

बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों के बीच शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 961 अंक लुढ़का, निफ्टी 25200 के नीचे
खराब मौसम से चार धाम यात्रा में बाधा पड़ने का खतरा, मौसम विभाग ने आंधी-तूफान की जारी की चेतावनी
IPL मिनी नीलामी : ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा
India-UAE Trade: भारत-यूएई ने 2032 तक द्विपक्षीय व्यापार 200 अरब डॉलर करने का तय किया लक्ष्य
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने संसद परिसर में ‘प्रेरणा स्थल’ का किया उद्घाटन
TAGGED:17 Statesactive caseCorona Crisis.Keralaindiarecovery rate
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

August 10, 2026

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?