1. Home
  2. हिंदी
  3. महत्वपूर्ण
  4. कहानियां
  5. भारत में कोरोना संकट : सक्रिय मामले 8 लाख से नीचे, मृतकों की संख्या 61 दिनों में सबसे कम
भारत में कोरोना संकट : सक्रिय मामले 8 लाख से नीचे, मृतकों की संख्या 61 दिनों में सबसे कम

भारत में कोरोना संकट : सक्रिय मामले 8 लाख से नीचे, मृतकों की संख्या 61 दिनों में सबसे कम

0
Social Share

नई दिल्ली, 18 जून। महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में गुरुवार को कोविड-19 के नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली, लेकिन देश के अन्य हिस्सों में संक्रमितों की संख्या लगातार गिर रही है। इसी कड़ी में देशभर में इलाजरत मरीजों की संख्या 73 दिनों में पहली बार आठ लाख से नीचे गिरी तो मृतकों का दैनिक आंकड़ा भी 61 दिनों में पहली बार 1,600 से कम रहा।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी नवीनतम बुलेटिन के अनुसार देश में बीते 24 घंटे के दौरान 62,480 नए केस मिले तो 88,977 लोग स्वस्थ घोषित किए गए। इस दौरान 1,587 लोगों की मौत हुई। इससे कम गत 17 अप्रैल को 1,520 मौतें हुई थीं।

  • रिकवरी रेट 96%  से ऊपर, सक्रियता दर 2.68 फीसदी

मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 2.98 करोड़ के करीब कुल 2,97,62,793 लोंगों मे संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके सापेक्ष रिकवरी दर बढ़कर 96.03 फीसदी हो गई है और अब तक 2.85 करोड़ से ज्यादा कुल 2,85,80,647 लोग इस जानलेवा बीमारी से निजात पा चुके हैं। इस दौरान कुल संक्रमितों की 1.29 फीसदी की दर से अब तक 3,83,490 लोगों की मौत हुई है।

सक्रिय मामलों में 28,084 की गिरावट देखने को मिली और अब 2.68 फीसदी के रेट से देश में कुल 7,98,656 एक्टिव केस हैं। अंतिम बार गत पांच अप्रैल को आठ लाख से कम 7,87,701 एक्टिव केस दर्ज किए गए थे।

  • महाराष्ट्र और बंगाल में नए संक्रमितों की संख्या बढ़ी

हालांकि महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में नए संक्रमितों की संख्या में वृद्धि देखने को मिली। महाराष्ट्र में 9,830 नए केस के मुकाबले 5,890 लोग स्वस्थ हुए और 636 लोगों की मौत हुई। एक्टिव केस के दैनिक आंकड़ें में 3,304 की बढ़ोतरी हुई और अब कुल 1,43,048 मरीज इलाजरत हैं।

उधर पश्चिम बंगाल में लगातार पांचवें दिन एक्टिव केस में बढ़ोतरी हुई। बीते 24 घंटे के दौरान 3,018 नए संक्रमितों की अपेक्षा 2,033 लोग स्वस्थ हुए जबकि 64 लोगों की मौत हुई। राज्य में और 921 एक्टिव केस बढ़ने के साथ अब 22,073 मरीजों की इलाज चल रहा है।

  • 24 घंटे के भीतर 32.59 लाख लोगों का टीकाकरण

इस बीच टीकाकरण अभियान के 153वें दिन गुरुवार को देशभर में 32,59,003 लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज दी गई। इसके साथ ही अब तक 26.89 करोड़ से ज्यादा कुल 2,89,60,399 लोग टीके का लाभ ले चुके हैं। दूसरी ओर गुरुवार को देशभर में 19,29,476 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसके साथ ही 17 जून तक 38.71 करोड़ से ज्यादा कुल 38,71,67,696 लोगों की टेस्टिंग की जा चुकी है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code