भारत में कोरोना संकट : सक्रिय मामलों की संख्या 3.20 लाख से नीचे, एक्टिव रेट एक फीसदी से कम

नई दिल्ली, 24 अगस्त। केरल सहित सभी बड़े राज्यों में कोविड-19 का प्रसार तेजी से कम होने का यह असर है कि लगातार दूसरे दिन राष्ट्रीय स्तर पर नए संक्रमितों की संख्या जहां 25 हजार से तनिक ज्यादा दर्ज की गई वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 40 हजार के करीब रही। इसी क्रम में एक्टिव रेट मार्च, 2020 के बाद पहली बार गिरकर एक फीसदी से कम (0.98%) हुआ और इलाजरत मरीजों की संख्या 156 दिनों में न्यूनतम 3.20 लाख से कम रह गई जबकि रिकवरी रेट ने 97.68 फीसदी का एक और उच्चतम रिकॉर्ड बना दिया।

केरल में अब 1.55 लाख इलाजरत मरीज

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी नई बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान 13,383 नए केस पाए गए तो 90 लोगों की मौत हुई। इसके सापेक्ष 21,942 लोग स्वस्थ घोषित किए गए। एक्टिव केस में 8,649 की बड़ी गिरावट के बीच सोमवार तक राज्य में 1,55,096 इलाजरत मरीज रह गए थे। पिछले हफ्ते यह संख्या 1.82 लाख से ज्यादा जा पहुंची थी।

महाराष्ट्र में 4 हजार से कम नए केस, 105 मौतें

महाराष्ट्र में भी नए संक्रमितों की संख्या अर्से बाद चार हजार से नीचे 3,643 रही तो 105 लोगों की मौत हुई और 6,795 लोग स्वस्थ हुए। हालांकि राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या अब भी 53,433 बची है। सोमवार को कुल छह राज्यों में दैनिक आधार पर एक्टिव केस बढ़े। इनमें मिजोरम में सर्वाधिक 346 की वृद्धि दर्ज की गई जबकि बचे पांच राज्यों का कुल योग 56 रहा।

देश में 25,467 नए केस, 39,486 स्वस्थ

मंत्रालय के अनुसार सोमवार को देशभर में 25,467 नए केस दर्ज किए गए तो 39,486 लोग स्वस्थ घोषित किए गए। इस दौरान 354 लोगों की मौत हुई। देश में अब तक 3.24 करोड़ से ज्यादा लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि 3.17 करोड़ से ज्यादा लोग स्वस्थ घोषित किए गए हैं।

 

हालांकि इस दौरान 4.35 लाख से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.90 फीसदी रही तो दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.55 फीसदी दर्ज की गई। एक्टिव केस में 14,373 की दैनिक गिरावट के बीच 23 अगस्त तक देश में 3,19,551 इलाजरत मरीज रह गए थे।

देश में अब तक 58.89 करोड़ लोगों का टीकाकरण

इस बीच टीकाकरण अभियान के तहत 220 दिनों में 58.89 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी होज दी जा चुकी है। इनमें 23 अगस्त को टीके का लाभ लेने वाले 63.85 लाख से ज्यादा लोग शामिल हैं। दूसरी तरफ दिनभर में 16.47 लाख से ज्यादा लोगों के सैम्पल की जांच की गई। इसके साथ ही 23 अगस्त तक देश में 50.91 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच की जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोविड आंकड़ों पर एक नजर –

24 घंटे के दौरान नए संक्रमित : 25,467

24 घंटे के दौरान स्वस्थ मरीज : 39,486

24 घंटे के दौरान कुल मौतें : 354

अब तक कुल संक्रमित : 3,24,74,773

अब तक कुल स्वस्थ : 3,17,20,112      

रिकवरी दर : 97.68%

अब तक कुल मौतें : 4,35,110

मृत्यु दर : 1.34%

इलाजरत मरीज : 3,19,551 (दैनिक गिरावट 14,373)

सक्रियता दर : 0.98%

24 घंटे के दौरान टीकाकरण : 63,85,298

220 दिनों में कुल टीकाकरण : 58,89,97,805

24 घंटे के दौरान सैम्पल की जांच : 16,47,526

अब तक कुल सैम्पल की जांच : 50,91,98,925.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular