hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत में कोरोना संकट : एक सप्ताह में पहली बार एक्टिव केस में गिरावट, केरल में 20 हजार से कम नए मामले
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > भारत में कोरोना संकट : एक सप्ताह में पहली बार एक्टिव केस में गिरावट, केरल में 20 हजार से कम नए मामले
राष्ट्रीयहिन्दी

भारत में कोरोना संकट : एक सप्ताह में पहली बार एक्टिव केस में गिरावट, केरल में 20 हजार से कम नए मामले

Vinayak Barot
Last updated: August 31, 2021 2:31 pm
Vinayak Barot
Published: August 31, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 31 अगस्त। तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच कोविड-19 से जूझ रहे भारत में पांच दिनों बाद नए संक्रमितों की संख्या 40 हजार से गिरकर 31 हजार के करीब रही और इसका मुख्य कारक केरल रहा, जहां इतने ही दिनों बाद 20 हजार से कम नए मामले दर्ज किए गए। यही वजह रही कि एक सप्ताह में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर एक्टिव केस में लगभग छह हजार की गिरावट दर्ज की गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मंगलवार को उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार देशभर में बीते 24 घंटे के दौरान 30,941 नए केस पाए गए तो 36,275 लोग स्वस्थ हुए और 350 लोगों की मौत हुई। एक्टिव केस में 5,684 की गिरावट के साथ देश में 30 अगस्त तक कुल 3,70,640 इलाजरत मरीज थे।

केरल में 2.10 लाख इलाजरत मरीज

मंत्रालय के अनुसार केरल में 19,622 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई, जहां पिछले पांच दिनों से यह संख्या 30 हजार से ऊपर जा रही थी। इसके सापेक्ष दिनभर में 22,563 लोग स्वस्थ हुए। इसके अलावा केरल इकलौता राज्य रहा, जहां पिछले 24 घंटे में 100 से ज्यादा कुल 132 लोगों की मौत हुई। एक्टिव केस में 3,073 की गिरावट के बीच सोमवार तक राज्य में कुल 2,10,040 एक्टिव मामले थे। उधर महाराष्ट्र में नए संक्रमितों की संख्या चार हजार से भी नीचे गिरकर 3,741 दर्ज की गई तो 52 लोगों की मौत हुई जबकि 4,696 लोग स्वस्थ हुए। हालांकि महाराष्ट्र में अब भी 55,359 मरीज इलाजरत हैं।

वैक्सीन ले चुके लोगों की संख्या 64 करोड़ के पार

इस बीच देशभर में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत 227 दिनों में अब तक 64 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इनमें सोमवार को दी गई लगभग 60 लाख डोज शामिल हैं। उधर आईसीएमआर के आंकड़ों के अनुसार 30 अगस्त को लगभग 14 लाख लोगों के सैम्पल की जांच की गई। अब तक जांच करा चुके लोगों की संख्या 52.14 करोड़ हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोविड आंकड़ों पर एक नजर –

24 घंटे के दौरान नए संक्रमित : 30,941

24 घंटे के दौरान स्वस्थ मरीज : 36,275

24 घंटे के दौरान कुल मौतें : 350

अब तक कुल संक्रमित : 3,27,68,880

अब तक कुल स्वस्थ : 3,19,59,680

रिकवरी दर : 97.53%

अब तक कुल मौतें : 4,38,560

मृत्यु दर : 1.34%

इलाजरत मरीज : 3,70,640 (दैनिक गिरावट 5,684)

सक्रियता दर : 1.13%

24 घंटे के दौरान टीकाकरण : 59,62,286

227 दिनों में कुल टीकाकरण : 64,05,28,644

24 घंटे के दौरान सैम्पल की जांच : 13,94,573

अब तक कुल सैम्पल की जांच : 52,14,57,492.

You Might Also Like

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: बॉम्बे हाई कोर्ट ने नवाब मलिक को जमानत देने से इनकार कर दिया
भारत की अर्थव्यवस्था में भारी उछाल, दिसम्बर तिमाही में GDP 8.4 प्रतिशत बढ़ी
शेयर बाजार में लगातार आठवें दिन गिरावट, दोनों संवेदी सूचकांकों ने जल्द ही गंवा दी शुरुआती बढ़त
संजय सिंह ने कसा तंज – भाजपा ‘One Nation-One Corruption’ और ‘One Nation-One Commission’ वाली पार्टी
खरगे ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- तीस लाख पद रिक्त, लेकिन भर्ती के नाम पर युवाओं की आंख में धूल झोंक रही सरकार
TAGGED:active casesCorona crisis in IndiakeralaKovid-19Reduction in infectionVaccination campaign
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?